फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra man suicide case villagers mahapanchayat today demanding action against the accused

फेसबुक लाइव के बाद आत्महत्या का मामला: अधिकारियों की बेरुखी से परिवार में आक्रोश, महापंचायत आज

Sun, 14 Nov 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Nov 2021 12:02 AM IST
सार

युवक ने फेसबुक लाइव करने के बाद एक नवंबर को ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। आत्महत्या के लिए उसने अपने चाचा के परिवार और चौकी प्रभारी रुनकता को जिम्मेदार बताया था। इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक के पिता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 

विज्ञापन
agra man suicide case villagers mahapanchayat today demanding action against the accused
भूख हड़ताल पर बैठे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव मांगरौल गूजर में कृष्ण मुरारी की आत्महत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उसके पिता देवेंद्र परमार पांच दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी तक कोई सुध नहीं ली है। पीड़ित परिवार को मुआवजा तो दूर आरोपी दरोगा को निलंबित तक नहीं किया है। अब रविवार को महापंचायत बुलाई गई है। इसमें आसपास के गांव के ग्रामीण जुटेंगे। इसमें आंदोलन पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


कृष्ण मुरारी ने एक नवंबर को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। उसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वो अपने चाचा, चाची और चचेरे भाई पर झूठा मुकदमा लिखाने का आरोप लगा रहा था। तत्कालीन चौकी प्रभारी केशवा शांडिल्य पर भी आरोप लगाए थे। मुकदमे में चारों को नामजद किया गया। पुलिस ने आरोपी चाचा को जेल भेजा। मगर, बाकी आरोपी अब तक नहीं पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


संबंधित खबर- आगरा: युवक की खुदकुशी मामले में दरोगा सहित चार पर मुकदमा, फेसबुक लाइव कर ट्रेन से कटकर दी थी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव मांगरौल गूजर के प्रधान शैलेंद्र सिंह ने बताया कि देवेंद्र परमार की हालत बिगड़ती जा रही है। शनिवार को डॉक्टरों की टीम पहुंची। टीम ने भी यही बात कही है। उन्होंने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। वहीं गांव में नेताओं का आना जा रही है। मगर, कोई प्रशासनिक अधिकारी सुध लेने नहीं आया है। 

पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं दिया गया है। इसके अलावा दरोगा को निलंबित तक नहीं किया जा रहा है। उसे बचाने का प्रयास हो रहा है। इसको देखते हुए आसपास के गांव के लोगों के साथ रविवार को महापंचायत की जाएगी। इसके आगे के आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन, भाजपा नेता श्याम भदौरिया ने पीड़ित परिवार का हाल जाना। उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed