फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Man Imprisoned in Iranian police Bjp Mp Will Meet with Foreign Minister S. Jaishankar

आगराः ईरान में फंसे तीन युवकों को नहीं मिल रही विदेश मंत्रालय से मदद, परिवार परेशान

Wed, 04 Sep 2019 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Sep 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Agra Man Imprisoned in Iranian police Bjp Mp Will Meet with Foreign Minister S. Jaishankar
ईरान में गिरफ्तार सुरौठी के युवक - फोटो : अमर उजाला
यूएई में ऑयल कंपनी में कार्यरत फतेहपुर सीकरी के सौरोठी गांव निवासी राजवीर को ईरान में गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। वह ऑयल टैंकर लेकर समुद्र मार्ग से क्रू मेंबरों के साथ शारजाह से दुबई जा रहे थे। 
विज्ञापन


रास्ते में ईरान के कोस्ट गार्ड ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी जा रही है। सांसद राजकुमार चाहर ने रिहाई के लिए विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर को पत्र लिखा है। वह आज (बुधवार) दिल्ली में विदेश मंत्री से युवकों की रिहाई के संबंध में मुलाकात भी करेंगे।
विज्ञापन


यह वाक्या 14 जुलाई का है। ऑयल टैंकर के क्रू में 12 सदस्य थे। नौ को बाद में छोड़ दिया। तीन को नहीं छोड़ा। इनमें सुरौठी के रनवीर सिंह के बेटे राजवीर कैप्टन हैं। भरतपुर के राजकुमार चौधरी चीफ इंजीनियर और महाराष्ट्र के मिथुन देशपांडे कार्गो मैनेजर है। राजकुमार के पिता प्रदीप सिंह ने बताया कि वहां की सरकार कोई जानकारी नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय भी मदद नहीं कर रहा है। पहले बताया गया था कि इन लोगों ने ईरान की जल सीमा का उल्लंघन किया होगा लेकिन वहां ईरान की सीमा नहीं लगती है। दूसरा, 12 में से सिर्फ तीन को ही क्यों गिरफ्तार किया, नौ को क्यों छोड़ दिया।

सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि तीनों की रिहाई के लिए विदेश मंत्री को पत्र लिखा है। वह आज (बुधवार) दिल्ली में विदेश मंत्री से युवकों की रिहाई के संबंध में मुलाकात भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed