फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Madia Katra Road Closed For One Month

परेशानी: आधी रात से बंद हो गया मदिया कटरा पुल, इन रास्तों की बढ़ गई दूरी, यहां से गुजरेगा ट्रैफिक

Wed, 07 Apr 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 07 Apr 2021 12:03 AM IST
सार

  • आवास विकास से हरीपर्वत जाने में तीन गुना बढ़ जाएगी दूरी
  • 6 मिनट का सफर 30 मिनट में भी मुश्किल

विज्ञापन
Agra Madia Katra Road Closed For One Month
मदिया कटरा चौराहा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कैलाशपुरी से हरीपर्वत जाने वालों को मदिया कटरा पुल बंद होने के बाद तीन गुना दूरी ज्यादा तय करनी पड़ेगी। महज 1.9 किमी के इस रास्ते को बंद करने पर जो वैकल्पिक मार्ग सुझाया गया है, उससे 5.7 किमी दूरी तो तय करनी ही पड़ेगी, वहीं महज 6 मिनट का सफर भी बढ़कर 30 मिनट से ज्यादा हो जाएगा। दरअसल, आईएसबीटी, ट्रांसपोर्ट नगर पर फ्लाईओवर के निर्माणाधीन होने के कारण नेशनल हाईवे पर जाम के हालात बने हुए हैं। इससे आवास विकास कालोनी, कैलाशपुरी, हलवाई की बगीची, सेंट्रल जेल के पास, बिल्लोचपुरा, शास्त्रीपुरम, पश्चिमपुरी, दहतोरा, बिचपुरी रोड की कॉलोनियों के लोगों को तीन गुना लंबा रास्ता तय करने के साथ पांच गुना तक ज्यादा समय खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन


दोनों वैकल्पिक मार्ग पर जाम की परेशानी
मदिया कटरा पुल बंद होने पर हरीपर्वत से आवास विकास जाने के लिए जो दो वैकल्पिक मार्ग बनाए गए हैं, उनमें एक रास्ता नेशनल हाईवे से आईएसबीटी होते हुए खंदारी के जरिए हरीपर्वत जाने का है, जिसमें आईएसबीटी पर पुल निर्माण होने के कारण तीन महीने से जाम लग रहा है। वहीं दूसरा रास्ता हरीपर्वत से पंचकुइयां होते हुए कोठी मीना बाजार, मारुति एस्टेट होकर बोदला तक जाने का है, लेकिन यहां बोदला रोड पर मारुति एस्टेट से बोदला तक खोदाई और फिर दहतोरा मोड़ पर हेमा पेट्रोल पंप के सामने पुलिया के लिए खोदाई हो रही है। इससे लोगों को हर दिन जाम झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बोदला-बिचपुरी रोड पर नाले की खोदाई
लोहामंडी-बोदला रोड पर खोदाई के साथ ही बोदला-बिचपुरी रोड पर जाने में भी लोगों की मुसीबत बढ़ जाएगी। दरअसल, यहां नाले की पुलिया के लिए खोदाई की गई है, जिससे बोदला चौकी से बिचपुरी रोड की चार लेन में से तीन लेन बंद कर दी गई है, जबकि एक लेन से ही वाहन निकल रहे हैं। इससे बोदला चौराहा पर जाम की समस्या बढ़ गई। मदिया कटरा पुल बंद होने के बाद वाहनों का दबाव बढ़ने पर बोदला चौराहे पर जाम की समस्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे, प्रशासन, जलनिगम में समन्वय नहीं
लोहामंडी-बोदला रोड पर सीवर लाइन खोदाई का काम महज 20 मीटर रह गया है। जलनिगम के प्रोजेक्ट मैनेजर यदुनाथ सिंह के मुताबिक सीवर लाइन बिछाने में अभी कम से कम 5 से 7 दिन और लगेंगे। उसके बाद सड़क को मोटरेबल करने का काम किया जाएगा। लोहामंडी से किशोरपुरा के बीच लाइन बिछाने और सड़क बनाने में 15 मई तक का समय लग जाएगा। रेलवे द्वारा किसी ब्लॉक से पहले चर्चा नहीं की गई।

लोहामंडी-बोदला रोड से कम होती मुश्किलें
कैलाशपुरी से मदिया कटरा होते हुए हरीपर्वत रोड बंद करने का सबसे अच्छा वैकल्पिक मार्ग लोहामंडी-बोदला रोड है, लेकिन इस पर सीवर लाइन की खोदाई चल रही है। इंजीनियर उमेश शर्मा के मुताबिक लोहामंडी-बोदला रोड को रेलवे के ब्लॉक लेने से पहले ही मोटरेबल कर दिया जाता, तब रोड बंद किया जाता तो लोगों की दिक्कतें कम होतीं। 

रात में शुरू किया काम
मदिया कटरा आरओबी को ऊंचा करने के लिए रेलवे की ब्रिज लाइन शाखा के अधिकारी और कर्मचारी रात में ही काम शुरू किया। विभाग ने यहां गर्डर आदि पहले ही डाल रखे हैं। अब मशीनें भी देर शाम तक पहुंच गईं। पहले तीन दिन तक ऊपरी हिस्से का काम किया जाएगा। इसके बाद पुल के निचले हिस्से में काम शुरू होगा। यहां से होकर ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) भी गुजर रही है। ऐसे में शटडाउन लेना होगा। इसका सीधा असर आगरा दिल्ली रूट के ट्रेन संचालन पर पड़ेगा। ऐसे में ट्रेनों को वाया मितावली एत्मादपुर होकर आगरा कैंट भेजा जाएगा। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों के रूट में अभी कोई परिवर्तन नहीं है, लेकिन 12 अप्रैल के बाद से ट्रेनों के रूट के बारे में कोई निर्णय हो सकेगा।

डायवर्जन : खंदारी और सेंट जोंस चौराहा होकर जाएंगे वाहन
-हरीपर्वत चौराहे की तरफ से आने वाले सभी वाहन आरबीएस के सामने से खंदारी चौैराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
-लोहामंडी की तरफ से हरीपर्वत चौराहे की तरफ आने वाले वाहन लोहामंडी से सेंट जोंस चौराहे होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
-भावना स्टेट से हरीपर्वत चौराहे की तरफ आने वाले वाहन मदिया कटरा से तोता का ताल होते हुए सेंट जोंस चौराहा होकर जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed