फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra-Lucknow Intercity train start again

रेल यात्रियों के लिए खुशखबर, फिर शुरू हो रहा आगरा-लखनऊ इंटरसिटी का संचालन

Thu, 16 May 2019 07:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 May 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Agra-Lucknow Intercity train start again
आगरा-लखनऊ इंटरसिटी
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। आगरा-लखनऊ इंटरसिटी का संचालन शुक्रवार से दोबारा शुरू हो रहा है। अब यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय से आगरा और लखनऊ से संचालित होगी। गर्मी की छुट्टी में यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन


मैथा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के कार्य के कारण रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया था। इनमें आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (12179/80) भी शामिल थी। लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन को निरस्त करने से यात्रियों के सामने समस्या खड़ी हो गई थी। 
विज्ञापन

कोहरे के कारण निरस्त की गई थी ट्रेन 

यह ट्रेन नवंबर से फरवरी तक कोहरे के कारण निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद इसके निरस्तीकरण का समय एक बार 31 मई तक बढ़ा दिया गया। आगरा और लखनऊ के बीच चलने वाली इस गाड़ी के निरस्त होने पर रेल परामर्शदात्री समिति ने भी सवाल उठाए थे। 

यह महत्वपूर्ण ट्रेन वर्ष 2018 से 19 तक छह माह तक निरस्त कर दी गई थी। अमर उजाला ने भी इस ट्रेन को अर्धवार्षिक बनाए जाने का मुद्दा उठाया था। इसे देखते हुए अब रेल प्रशासन ने शुक्रवार से इस ट्रेन का संचालन पुन: शुरू करने का निर्णय लिया है। 

रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा, सतीश गुप्ता का कहना है कि इस ट्रेन का दोबारा संचालन शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed