{"_id":"6156794d8ebc3e4715055af6","slug":"agra-lucknow-indore-flight-will-start-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज से आगरा-लखनऊ-इंदौर की उड़ान: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे वर्चुअल उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से आगरा-लखनऊ-इंदौर की उड़ान: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
Fri, 01 Oct 2021 08:28 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Oct 2021 08:28 AM IST
सार
इंडिगो एयरलाइंस आज से लखनऊ से आगरा के बीच फ्लाइट शुरू कर रही है। यही फ्लाइट इंदौर के लिए उड़ान भरेगी। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस आगरा से अहमदाबाद होते हुए नागपुर की फ्लाइट अब सप्ताह में 6 दिन चलाएगा।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खनऊ-आगरा-लखनऊ-इंदौर के बीच शुक्रवार से फ्लाइट शुरू हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस प्रदेश की राजधानी से ताजनगरी को जोड़ने वाली यह उड़ान शुरू कर रही है। इसके जरिए आगरा से इंदौर भी जुड़ जाएगा। आगरा से लखनऊ के बाद यही फ्लाइट इंदौर के लिए उड़ान भरेगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस उड़ान का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। खेरिया हवाई अड्डे पर पर्यटन उद्यमियों को उद्घाटन के मौके पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
आगरा से लखनऊ की दूरी अब सिर्फ एक घंटे में तय होगी। सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को यह उड़ान उपलब्ध रहेगी। शुक्रवार को पहली फ्लाइट दोपहर 2:40 बजे लखनऊ से आगरा के लिए उड़ान भरेगी और एक घंटे बाद 3:40 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। 20 मिनट रुकने के बाद शाम चार बजे लखनऊ प्रस्थान करेगी। यह उड़ान शाम 5 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद यही विमान इंदौर के लिए जाएगा। इस तरह डायरेक्ट फ्लाइट नहीं, बल्कि आगरा से लखनऊ के जरिए इंदौर जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
आज से अहमदाबाद उड़ान सप्ताह में छह दिन
इंडिगो एयरलाइंस आगरा से अहमदाबाद होते हुए नागपुर की फ्लाइट अब सप्ताह में 6 दिन चलाएगा। सोमवार से शनिवार तक यह फ्लाइट आज से चलनी शुरू हो जाएगी। अभी तक यह फ्लाइट केवल तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही थी। इंडिगो एयरलाइंस ही 10 अक्तूबर से भोपाल-आगरा के बीच फ्लाइट शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
पर्यटन उद्योग को मिलेगा फायदा
आगरा के खेरिया हवाई अड्डा के निदेशक ए. अंसारी ने कहा कि शुक्रवार से लखनऊ आगरा के बीच फ्लाइट शुरू हो जाएगी। इसी तरह अहमदाबाद, आगरा नागपुर उड़ान भी सप्ताह में 6 दिन के लिए उपलब्ध रहेगी। इन उड़ानों का फायदा पर्यटन उद्योग को होगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
आगरा के खेरिया हवाई अड्डा के निदेशक ए. अंसारी ने कहा कि शुक्रवार से लखनऊ आगरा के बीच फ्लाइट शुरू हो जाएगी। इसी तरह अहमदाबाद, आगरा नागपुर उड़ान भी सप्ताह में 6 दिन के लिए उपलब्ध रहेगी। इन उड़ानों का फायदा पर्यटन उद्योग को होगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।