फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra lucknow expressway accident three injured in firozabad

एक्सप्रेसवे पर हादसे में 3 घायल, न्यू ईयर सेलिब्रेट करने आगरा आ रहा था परिवार

Mon, 01 Jan 2018 04:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 01 Jan 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
agra lucknow expressway accident three injured in firozabad
हादसा - फोटो : अमर उजाला
फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद में थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। ये सभी गोरखपुर से न्यू ईयर मनाने आगरा आ रहे थे। हादसा एक गाय को बचाने के कारण हुआ। 
विज्ञापन


बताया गया है कि गोरखपुर निवासी अमित रॉय (30) पुत्र सुभाष रॉय, उनकी पत्नी श्वेता रॉय (29) और जयप्रकाश तिवारी (26) पुत्र शंकर तिवारी अपनी कार से आगरा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा आ रहे थे। 
विज्ञापन


अमित रॉय ने सोमवार को सुबह जिला अस्पताल में बताया कि 3 दिसम्बर 2017 को उनकी शादी हुई थे। न्यू ईयर मनाने के लिए वे अपनी डिजायर गाड़ी से निकले थे। उनकी आगरा का ताजमहल और मथुरा देखने की योजना थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उनकी कार के आगे चल रही अर्टिगा गाड़ी ने एक गाय को बचाने के चक्कर में अचानक कार मोड़ दी। इसी दौरान पीछे से उनकी गाड़ी आगे वाली अर्टिगा से टकरा गई। हादसे में अमित, श्वेता और जयप्रकाश घायल हुए हैं। उनको फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed