{"_id":"5a49f6be4f1c1bce408c03e7","slug":"agra-lucknow-expressway-accident-three-injured-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसे में 3 घायल, न्यू ईयर सेलिब्रेट करने आगरा आ रहा था परिवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसे में 3 घायल, न्यू ईयर सेलिब्रेट करने आगरा आ रहा था परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 01 Jan 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद में थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। ये सभी गोरखपुर से न्यू ईयर मनाने आगरा आ रहे थे। हादसा एक गाय को बचाने के कारण हुआ।
बताया गया है कि गोरखपुर निवासी अमित रॉय (30) पुत्र सुभाष रॉय, उनकी पत्नी श्वेता रॉय (29) और जयप्रकाश तिवारी (26) पुत्र शंकर तिवारी अपनी कार से आगरा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा आ रहे थे।
अमित रॉय ने सोमवार को सुबह जिला अस्पताल में बताया कि 3 दिसम्बर 2017 को उनकी शादी हुई थे। न्यू ईयर मनाने के लिए वे अपनी डिजायर गाड़ी से निकले थे। उनकी आगरा का ताजमहल और मथुरा देखने की योजना थी।
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उनकी कार के आगे चल रही अर्टिगा गाड़ी ने एक गाय को बचाने के चक्कर में अचानक कार मोड़ दी। इसी दौरान पीछे से उनकी गाड़ी आगे वाली अर्टिगा से टकरा गई। हादसे में अमित, श्वेता और जयप्रकाश घायल हुए हैं। उनको फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।