फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Lucknow Expressway accident husband died wife condition critical

सड़क हादसा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, पति की मौत, पत्नी घायल

Sat, 23 Apr 2022 02:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Apr 2022 02:11 PM IST
सार

आगरा जिले में आज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि महिला सहित दो लोग घायल हो गए हैं। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Agra Lucknow Expressway accident husband died wife condition critical
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे  पर आज सुबह ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार भिड़ गई। हादसे में कार सवार शख्स की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कार चालक को मामूली चोट आई है।

विज्ञापन


इटावा शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले गोविंद अग्रवाल पुत्र रामदास अग्रवाल अपनी पत्नी सुषमा अग्रवाल के साथ वैगनआर कार से हाथरस जा रहे थे। कार को उनका चालक रितिक पाल पुत्र देवेंद्र पाल निवासी शहराव थाना कोतवाली इटावा चला रहा था। बताया गया है कि फतेहाबाद क्षेत्र अंतर्गत आगरा लखनऊ वे पर चालक द्वारा आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे में कार में आगे बैठे गोविंद अग्रवाल की मौत हो गई तथा उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई हैं। चालक सुरक्षित है। सूचना पर यूपीडा, एंबुलेंस, पीआरवी 25, चौकी प्रभारी लुहारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।  घायल महिला को एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी को पीएनसी क्रेन से थाना फतेहाबाद भिजवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed