Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Lucknow Expressway accident Funeral biers of four brothers carried out together

यूपी: भाई दूज पर उठी चार भाइयों की अर्थी, गोविंद को नाै माह के मासूम ने दी मुखाग्नि; मंजर देख हर कोई रो पड़ा

Wed, 11 Nov 2026 09:45 PM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 11 Nov 2026 09:45 PM IST
सार

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। हादसे में तीन बेटों को खोने वाले परशुराम को परिजन संभालने में जुटे थे। एक साथ चार भाइयों की अर्थी उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। 

विज्ञापन
Agra Lucknow Expressway accident Funeral biers of four brothers carried out together
हादसे में चार भाइयों की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा के चाैबिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए हादसे में घायल बोदला के शारदा विहार निवासी एक और भाई ने दम तोड़ दिया। दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई। इस घटना ने दो परिवारों के चार सदस्यों को लील लिया। इनमें तीन सगे भाई थे तो चाैथा माैसेरा भाई था। बुधवार को चारों के शव घर पहुंचते कोहराम मच गया। महिलाओं की चीत्कार गूंज उठी। करुण क्रंदन सुनकर हर किसी की आंख नम हो गई। सबसे बड़ा दुख लकवाग्रस्त पिता का है। उनके बुढ़ापे का अब कोई सहारा नहीं बचा। शाम को एक साथ चार अर्थियां उठीं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

Agra Lucknow Expressway accident Funeral biers of four brothers carried out together
तीन जवान बेटों को खोने वाले परशुराम और विलाप करती महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोदला स्थित शारदा विहार निवासी मोहित तीन साल से दिल्ली में कार चला रहे थे। उन्होंने 15 दिन पहले नई अर्टिगा कार खरीदी थी। इसे वो टैक्सी में चलाना चाहते थे। वह कार का पूजन औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के पटना मूल गांव में करना चाहते थे। मंगलवार सुबह 11 बजे वो भाई गोविंद, हरिओम, भतीजे हिमांशु, रोहताश और माैसेरे भाई विकास के साथ कार से निकले थे। इटावा के चाैबिया थाना क्षेत्र में चाैपला कट के पास डीसीएम में कार पीछे से घुस गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Agra Lucknow Expressway accident Funeral biers of four brothers carried out together
महिलाओं की चीखों ने चीर दिया कलेजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में विकास, मोहित और गोविंद की माैत हो गई थी। हरिओम, हिमांशु और रोहताश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात हरिओम की भी इलाज के दाैरान मृत्यु हो गई। हादसे में तीन सगे भाइयों की माैत से परिवार का हाल बेहाल है। उनके पिता परशुराम लकवाग्रस्त हैं। मां सावित्री देवी भी वृद्ध हैं। तीनों भाइयों में गोविंद ही शादीशुदा था। उसकी पत्नी खुशी के भी मां-पिता नहीं है। नाै महीने का बेटा वंश है। अब घर में कोई कमाने वाला नहीं है। उनका खुद का घर भी न होने से हर कोई एक ही बात बोल रहा था कि अब परिवार का काैन सहारा बनेगा। वृद्ध मां-पिता की देखभाल काैन करेगा। बेटे वंश की जिम्मेदारी काैन संभालेगा।

 
विज्ञापन

Agra Lucknow Expressway accident Funeral biers of four brothers carried out together
नाै माह के मासूम वंश ने दी पिता को मुखाग्नि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाै महीने के बेटे ने दी पिता का मुखाग्नि
बुधवार शाम को पांच बजे चारों शवों को आगरा लाया गया। शारदा विहार में शवों के पहुंचते ही महिलाओं का करुण क्रंदन गूंजने लगा। मोहल्ले में भी सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। शवों को अंतिम संस्कार के लिए कैलाश घाट पर ले जाया गया। गोविंद को मुखाग्नि नाै माह के बेटे वंश ने दी। यह दृश्य देखकर हर आंख नम हो गई। वहीं बाकी भाइयों को परिवार के लोगों ने मुखाग्नि दी। वहीं मोहित के माैसेरे भाई विकास की चार महीने की बेटी है। पत्नी रिहा रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसे परिवार की महिलाएं संभाल रही थीं।

 

Agra Lucknow Expressway accident Funeral biers of four brothers carried out together
परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौत खींच ले गई दो किमी आगे
हादसे का शिकार हुए नई कार लेकर मोहित और उसका भाई गोविंद बिधूना के पटना गांव स्थित पैतृक गांव व चौबिया के लोकपुरा गांव घूमने जाना चाहते थे। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि सभी चौपला कट से उतरकर पहले लोकपुरा गांव जाना चाह रहे थे, फिर अचानक मन बदल गया और लौटते में आने की बात सोचकर सीधे बिधूना के लिए निकल रहे थे। एसओ ने बताया कि इस बीच चौपला से लगभग दो किमी आगे ही वह हादसे का शिकार हो गए। हादसे के वक्त कार की स्पीड लगभग 120 किमी प्रति घंटे बताई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed