फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra lost in the semi-finals of the state handball competition.

Agra News: प्रदेशीय हैंडबाॅल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में आगरा की हार

Tue, 04 Nov 2025 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Agra lost in the semi-finals of the state handball competition.
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को तीसरा दिन रहा। वाराणसी, आजमगढ़, अलीगढ़ और गोरखपुर की टीमें अपने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में पहुंचीं। वहीं आगरा को करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने किया। बालक अंडर-14 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में वाराणसी ने अयोध्या को 13-5 से हराया। गोरखपुर ने आगरा को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-19 वर्ग में वाराणसी ने आगरा को 20-15 से और आजमगढ़ ने गोरखपुर को 32-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका अंडर-19 वर्ग में अलीगढ़ ने वाराणसी को 11-9 से लखनऊ ने अयोध्या को 9-5 से हराया।
विज्ञापन

इसके बाद तीसरे स्थान के लिए मैच खेले गए। बालक अंडर-14 वर्ग में अयोध्या ने आगरा को 6-2 से हराया। अंडर-19 वर्ग में गोरखपुर ने आगरा को 19-11 हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका अंडर-19 वर्ग में वाराणसी ने अयोध्या को 10-1 हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
आज होंगे फाइनल मैच
मंगलवार को पहला फाइनल मैच बालक अंडर-14 बालक वर्ग में वाराणसी और गोरखपुर के मध्य, अंडर-19 वर्ग में वाराणसी और आजमगढ़ के मध्य होगा। बालिका अंडर-19 वर्ग का फाइनल मैच अलीगढ़ और लखनऊ के बीच खेला जाएगा। संचालन डॉ. रीनेश मित्तल ने किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा बीपी सिंह, वीरेंद्र वर्मा, प्रधानाचार्या वर्षा जैन, राखी गुप्ता, सुषमा अग्रवाल, रागिनी शर्मा, किरनलता, आराधना सिंह, मालती वर्मा, डॉ. प्रिया मिश्रा आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed