फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra loot case Suspended GST officer surrenders in Meerut court

आगरा में 43 लाख की लूट का मामला: जीएसटी के निलंबित अधिकारी का मेरठ कोर्ट में समर्पण, जेल भेजा

Fri, 17 Sep 2021 11:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Sep 2021 11:27 PM IST
सार

आगरा में मथुरा के चांदी कारोबारी से लूट की घटना 30 अप्रैल को हुई थी। वाणिज्यकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने मथुरा के चांदी कारोबारी से 43 लाख रुपये लूट लिए थे। लूटकांड में थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया गया। फरार निलंबित अधिकारी के बाद अब इस मामले के सभी आरोपी जेल जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Agra loot case Suspended GST officer surrenders in Meerut court
जीएसटी का निलंबित अधिकारी शैलेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में चांदी कारोबारी से 43 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार 50 हजार के इनामी जीएसटी के निलंबित अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने शुक्रवार को मेरठ कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। उसके समर्पण की जानकारी थाना लोहामंडी पुलिस को मिली है। केस के चारों आरोपी जेल पहुंच गए। पुलिस अब तक एक आरोपी निलंबित असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार को गिरफ्तार करके एक लाख रुपये बरामद कर सकी है।

विज्ञापन


संबंधित खबर- आगरा में 43 लाख की लूट का मामला: 50 हजार का इनामी निलंबित असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार
विज्ञापन


मथुरा निवासी चांदी कारोबारी प्रदीप अग्रवाल से 30 अप्रैल को लूट हुई थी। उन्होंने थाना लोहामंडी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विभागीय जांच में आरोपी जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार, जीएसटी अधिकारी शैलेंद्र कुमार, सिपाही संजीव कुमार और निजी चालक दिनेश कुमार के नाम मुकदमे में खोले गए थे। मुकदमे में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, लूट और धोखाधड़ी की धारा बढ़ाई गई थीं। केस की विवेचना सीओ सदर राजीव कुमार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मेरठ कोर्ट में समर्पण किया
मंगलवार को पुलिस ने असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। उसे मेरठ कोर्ट में पेश किया था। उसकी गिरफ्तारी ईदगाह बस स्टैंड के पास से हुई थी। शैलेंद्र कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। कुर्की की कार्रवाई शुरू हो गई थी। इस पर शैलेंद्र कुमार ने शुक्रवार को मेरठ कोर्ट में समर्पण कर दिया। दोनों अधिकारियों को विभागीय जांच के बाद पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अजय कुमार लखनऊ के इंदिरा नगर, जबकि शैलेंद्र कुमार मूलरूप से चंदौली निवासी है।

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि शैलेंद्र कुमार ने कोर्ट में समर्पण किया है। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेजा है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया जाएगा।

कैसे होगी 42 लाख रुपये की बरामदगी
चांदी कारोबारी से 43 लाख रुपये की लूट की गई थी। पुलिस अब चारों आरोपियों को जेल भेज चुकी है। इनमें से एक अजय कुमार से एक लाख रुपये गिरफ्तारी के समय बरामद किए गए थे। अब तक बाकी रकम का पता नहीं है। इस रकम को बरामद करने के लिए जल्द ही पुलिस आरोपियों को रिमांड पर ले सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed