फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra loot case people raised questions on police

आगरा लूटकांड: 500 मीटर की दूरी पर थाना, गश्त का कहीं अता-पता नहीं, पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल

Tue, 04 Jan 2022 12:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jan 2022 12:27 AM IST
सार

भगवान नगर कॉलोनी में सरेशाम हुई लूट की वारदात से दहशत का माहौल है। लोगों का कहना था कि कॉलोनीवालों ने बदमाशों को घेर लिया था, अगर पुलिस सक्रिय होती तो बदमाश पकड़ लिए जाते।  

विज्ञापन
agra loot case people raised questions on police
अपार्टमेंट के बाहर खड़े पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र में सोमवार शाम को 12 लाख की लूट को अंजाम देकर बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। बल्केश्वर स्थित भगवान नगर कॉलोनी थाना कमला नगर से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर है। कॉलोनी में आसपास घर बने हुए हैं। संकरा रास्ता है। 

विज्ञापन

बदमाश पैदल चप्पल पहनकर आए थे। दोनों मास्क लगाए थे। लोगों के घेरने पर पैदल ही भाग निकले। पुलिस की गश्त का कोई अता-पता नहीं था। लोगों का कहना था कि अगर पुलिस होती तो बदमाश पकड़ लिए जाते।
विज्ञापन


संबंधित खबर- आगरा में 12 लाख की लूट: दो बदमाशों ने फ्लैट में मां-बेटे को बंधक बनाकर की वारदात, फायरिंग कर भागे
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी मंजिल पर हुई वारदात
शिव अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर फैक्टरी मैनेजर सुनील सिंघल के फ्लैट में सरेशाम मां-बेटे को बंधक बनाकर लूट की वारदात से लोगों में दहशत है। कॉलोनी के रहने वाले विष्णु अग्रवाल ने बताया कि कालोनी में पहली बार लूट की घटना हुई है। घरों में घुसकर भी बदमाश लूट कर रहे हैं। घटना से वो सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठाए।

agra loot case people raised questions on police
सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कॉलोनी के लोगों ने किया पकड़ने का प्रयास 
हरिओम सिंघल का कहना था कि सड़क पर तो बदमाश लूट करते हैं। मगर, अब घरों में भी घुस रहे हैं। यह पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाने के लिए काफी है। बदमाशों को कॉलोनी के लोगों ने घेर लिया था। अगर, पुलिस होती तो पकड़े जा सकते थे।

अमित गोयल का कहना था कि बल्केश्वर क्षेत्र में यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी लूट और चोरी की वारदात हो चुकी हैं। कालोनी में पुलिस की गश्त होनी चाहिए। थाना 500 मीटर की दूरी पर ही है। इसके बावजूद लापरवाही की जा रही है। 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि बल्केश्वर मुख्य मार्ग से अंदर गली में वारदात हुई है। मुख्य मार्ग पर पुलिस रहती है। गश्त लगातार की जा रही है। बदमाश पैदल आए थे।

घटना के खुलासे की मांग
बसपा नेता मुरारी लाल गोयल भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। पुलिस से जल्द घटना के खुलासे के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed