फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Lohamandi Bodla Road Will Be Closed For Ten Days

मुश्किल: लोहामंडी-बोदला मार्ग पर लोगों को अभी नहीं मिलेगी राहत, 10 दिन और बंद रहेगा रास्ता

Wed, 10 Mar 2021 11:53 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Mar 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
Agra Lohamandi Bodla Road Will Be Closed For Ten Days
लोहामंडी का क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
आगरा में लोहामंडी से जगदीशपुरा होते हुए बोदला तक बिछाई जा रही सीवर की लाइन के कारण बोदला-लोहामंडी मार्ग अभी दस दिन और बंद रहेगा। जल निगम द्वारा इस रोड पर गहरी सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। पानी और सीवर की पाइपलाइन के साथ भूमिगत नालों के कारण सीवर लाइन बिछाने के काम में अड़चनें आ गईं। जलनिगम अधिकारियों का दावा है कि 20 मार्च तक काम पूरा करके लोहामंडी बोदला मार्ग को ट्रैफिक  के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


लोहामंडी बोदला रोड पर अलग-अलग चरणों में सीवर लाइन बिछाई जा रही है। जगदीशपुरा से लोहामंडी चौराहे के बीच 20 फरवरी तक काम खत्म हो जाना था। जलनिगम ने 20 फरवरी तक ही ट्रैफिक डायवर्जन लिया था, लेकिन पहले इसे 10 दिन बढ़ाया गया। अब भी काम पूरा न हुआ तो अब 10 दिनों की मोहलत और मांगी गई है। पाइपलाइन बिछाने के बाद चार पहिया वाहनों के लिए इस रोड को 20 मार्च से खोले जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

आगरा: फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाले 168 शिक्षकों की सेवा समाप्त, दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबार ठप, बोहनी को तरसे दुकानदार
लोहामंडी, नौबस्ता, जगदीशपुरा, किशोरपुरा में सीवर लाइन की खोदाई के कारण मिट्टी के ऊंचे ढेर दुकानों के सामने लगा दिए गए। यही हाल मारुति एस्टेट का है, जहां पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए दुकानों के सामने मिट्टी के ढेर लगा दिए गए। अब यहां लोगों का दुकान तक पहुंचना मुश्किल है। लोहामंडी के व्यापारियों के मुताबिक वह कई दिनों से बोहनी तक को तरस गए हैं। धूल के गुबार दुकानों में भर गए हैं। हर सामान के ऊपर धूल की मोटी परत जमा हो गई है। कपड़े के व्यापारियों ने प्लास्टिक शीट से न केवल दुकान को कवर किया, बल्कि कपड़ों के डिब्बों की पैकिंग पर भी प्लास्टिक लगा दी। सड़कों की खोदाई के कारण इस रोड पर सब्जी विक्रे ताओं ने ही अपनी जगह बदल ली। वह बोदला चौराहे पर ठेल लगा रहे हैं। 

एक महीने से कारोबार ठप
एक महीने से कारोबार पूरी तरह से ठप है। सड़क खोदकर छोड़ दी है। धूल के कारण कोई आता नहीं। दो पहिया वाहन जैसे तैसे निकल रहे हैं। हमारे स्थायी ग्राहक सड़क खोदी होने से नहीं आ रहे। - नरेंद्र सिंह, व्यापारी, नौबस्ता

20 दिन का काम 40 दिन में भी पूरा नहीं
सड़क खोदने के बाद समय सीमा लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। 20 दिन का काम 40 दिन में भी पूरा नहीं कर पा रहे। हमारी बोहनी तक नहीं हो रही। ग्राहक खोदी गई सड़क पर नहीं आते। वह दूसरी दुकान से सामान खरीदने लगे। - राजेश यादव, व्यापारी, जगदीशपुरा

भूमिगत लाइनों की वजह से देरी
लोहामंडी-जगदीशपुरा के बीच कई भूमिगत लाइनें और नाला पाइप लाइन बिछाने के बीच में आ गया, जिस वजह से सावधानी बरतते हुए काम कराया गया। इसमें समय ज्यादा लगा। अगले दस दिनों में हम काम पूरा कर लेंगे। - यदुनाथ सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed