फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Liquor Shop Theft Exposed: Salesman and Accomplice Arrested, Money Lost in Gambling

UP: शराब की दुकानों पर चोरों की नजर, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Apr 2026 08:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 15 Apr 2026 08:45 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में शराब की दुकान से 71 हजार रुपये और ब्रांडेड शराब चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि सेल्समैन और उसके साथी ने मिलकर चोरी की और कुछ रकम जुए में हार दी।

विज्ञापन
Agra Liquor Shop Theft Exposed: Salesman and Accomplice Arrested, Money Lost in Gambling
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में चोरों ने शराब की दुकान में घुसकर नकदी के साथ ब्रांड की शराब भी साथ चोरी ले गए। तिलक सिंह निवासी ग्राम चीत थाना खेरागढ़ की ग्राम सींगना स्थित कंपोजिट शराब दुकान है। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे सेल्समैन ने फोन कर चोरी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर देखा कि दुकान से दो दिन की बिक्री के 71 हजार रुपये और एक पेटी और 10 क्वार्टर शराब गायब है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

दो आरोपी गिरफ्तार
 शराब की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से पांच हजार रुपये व 58 क्वार्टर अंग्रेजी शराब के मिले हैं। पुलिस के मुताबिक 13 अप्रैल को थाना सिकंदरा में सींगना स्थित तिलक सिंह की कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना 12 अप्रैल को हुई थी। दुकान से चोर 71 हजार रुपये और एक पेटी शराब ले गए थे। पुलिस ने 14 अप्रैल को दुकान के सेल्समैन और कैंटीन संचालक अजय व रहीश पाल निवासी चीत थाना खेरागढ़ को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मिलकर दुकान से नकदी और शराब चोरी की थी। रकम आपस में बांट ली थी। कुछ पैसे जुए में हार गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed