फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Link Found in Illegal Alprazolam Factory Busted in Bhiwadi Chemical Engineer Arrested

UP: आगरा से जुड़े हैं अवैध अल्प्राजोलम फैक्टरी के तार, सिकंदरा निवासी केमिकल इंजीनियर गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 31 Dec 2025 09:06 AM IST
सार

गुजरात एटीएस और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर पड़ोसी राज्य में अल्प्राजोलम बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। 

विज्ञापन
Agra Link Found in Illegal Alprazolam Factory Busted in Bhiwadi Chemical Engineer Arrested
गुजरात एटीएस और राजस्थान पुलिस ने मिलकर किया अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़। - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान के भिवाड़ी में पकड़ी नींद की दवा बनाने की फैक्टरी के तार आगरा से भी जुड़े हैं। आरोपी अंशुल शास्त्री सिकंदरा का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के बाद परिवार परेशान है। उन्होंने अंशुल के कारोबार के बारे में जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


अंशुल के पिता की मृत्यु कई साल पहले हो गई थी। उस समय वह दो साल का था। मां रेनू शर्मा ने सिलाई का काम कर परिवार की जिम्मेदारी उठाई। अंशुल की दो बहनें हैं। अंशुल केमिकल इंजीनियर है। उसे 2010 में गुजरात की एक कंपनी में नाैकरी मिली थी। नाैकरी के बाद दोनों बहनों की शादी की थी।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में पल्लवी से शादी हुई थी। वह गुजरात में ही शिफ्ट हो गया। एक साल पहले आगरा आकर अपना व्यापार शुरु किया। दो महीने पहले साथी अखिलेश के साथ साझेदारी में फर्म खोल ली। अखिलेश फर्म संभाल रहा था। अंशुल खुद आगरा में ही रहता था। शनिवार को वो भिवाड़ी गया था। तभी उसे पुलिस ने पकड़ लिया। परिजन ने जांच की मांग की है। कहा कि अंशुल का किसी तरह के अवैध धंधे से कोई ताल्लुक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed