{"_id":"698c032bdb0f2bcfcc0fd3de","slug":"agra-lawyer-assaulted-after-objecting-to-neighbor-s-dog-being-tied-outside-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: घर के बाहर कुत्ता बांधने पर बवाल, पड़ोसियों ने अधिवक्ता के घर बोला हमला; प्राथमिकी हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: घर के बाहर कुत्ता बांधने पर बवाल, पड़ोसियों ने अधिवक्ता के घर बोला हमला; प्राथमिकी हुई दर्ज
Wed, 11 Feb 2026 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:48 AM IST
सार
आगरा के मैत्री बाग में पड़ोसियों ने घर में घुसकर अधिवक्ता पर हमला कर दिया। मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा के मैत्री बाग में पड़ोसियों ने अधिवक्ता अमित गाैतम के घर में घुसकर हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि पड़ोसी अनिकेत अग्रवाल ने घर में कुत्ता पाल रखा है। वह कुत्ते को घर के बाहर बांधता है। कुछ दिन पहले कुत्ते ने बेटी को काट लिया था। आरोप लगाया कि कुत्ता घर के बाहर बांधने के लिए उन्होंने मना किया तो 6 फरवरी की रात अनिकेत अग्रवाल, उसके परिवार के अभि गर्ग, प्रमोद गर्ग, पवन गोयल, अशोक गर्ग सहित 3-4 अज्ञात लोग आ धमके। घर में घुसकर गाली दी और सभी को पीटा।
अमित का कहना है कि उन्होंने विरोध किया। इस पर उन्हें और उनके छोटे भाई नितिन को पीटा। चीखपुकार सुनकर पत्नी अंजलि गाैतम, नितिन की पत्नी रुचि, 73 वर्षीय पिता योगेंद्र गाैतम से भी मारपीट की। घर का सामान तोड़ दिया। पत्नी अंजलि को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा। थप्पड़ भी मारे। इससे घर में माैजूद बीमार मां की हालत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मेडिकल कराया। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी है।