Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Land Fraud 40 people on SIT's radar in land fraud secret will be revealed during interrogation

Agra Land Fraud: जमीनों के फर्जीवाड़े में एसआईटी के रडार पर 40 लोग, पूछताछ में खुलेगा राज

Sat, 08 Feb 2025 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 12:10 PM IST
सार

Fake Deeds: एसआईटी फर्जी बैनामों के बारे में सुबूत जुटा रही है। बेशकीमती जमीनों के फर्जी बैनामे यूं ही नहीं कर दिए गए। दलालों ने तहसीलकर्मियों की मिलीभगत से दस्तावेजों में हेरफेर की। 
 

विज्ञापन
Agra Land Fraud 40 people on SIT's radar in land fraud secret will be revealed during interrogation
रजिस्ट्री कार्यालय से बाहर निकती एसआईटी की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एसआईटी के पास फर्जी बैनामों की शिकायतों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। 100 से ज्यादा लोगों ने शिकायत दर्ज करा दी हैं। जिनकी जांच संबंधित थानों के इंस्पेक्टर क्राइम कर रहे हैं। अब एसआइटी के रडार पर 40 से अधिक लोग हैं।
विज्ञापन


शहर की खाली पड़ी करोड़ों की जमीनों को फर्जी बैनामों से कब्जाने का खेल चल रहा है। गिरोह तहसील में जिल्द बही से असली बैनामे गायब कर देता था। उनकी जगह फर्जी बैनामे लगा दिए जाते थे। मामले में 21 जनवरी को थाना शाहगंज में धोखाधड़ी, कूटरचित प्रपत्र तैयार करने सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


एसीपी विनायक भोंसले के नेतृत्व में एसआइटी विवेचना कर रही है। एसआइटी फर्जी बैनामों वाली जमीनों का भौतिक सत्यापन कर रही है। कौन सी जमीन लंबे समय से खाली हैं, उनके वारिसान आदि के बारे में लेखपालों को भी जानकारी रहती है। इस सबके बारे में पता किया जा रहा है। एसीपी सदर ने बताया कि शिकायतों की जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed