फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra lags behind Mainpuri in settling revenue disputes

Agra News: राजस्व वादों के निस्तारण में मैनपुरी से आगरा पिछड़ा

Tue, 16 Dec 2025 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Agra lags behind Mainpuri in settling revenue disputes
आगरा। राजस्व वादों के निस्तारण में प्रदेश में मैनपुरी चौथे स्थान पर है, जबकि मथुरा 27वीं रैंक है। आगरा को 13वां और फिरोजाबाद को 23वां स्थान मिला है। सोमवार को राजस्व एवं कर करेत्तर की समीक्षा में मंडलायुक्त ने लंबित राजस्व वादों को त्वरित निस्तारण का संबंधित जिलों के डीएम को निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि फिरोजाबाद और मैनपुरी में पांच वर्ष से अधिक लंबित वादों का प्रमुखता से निस्तारण किया जाए। धारा 24 में 1 वर्ष से ऊपर लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। धारा 34 में मथुरा में सुधार हुआ है। धारा 116 में वादों में सभी जिलों की स्थिति खराब है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटरकृत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर सभी वादों की प्रविष्टि की जाए। कर करेत्तर की समीक्षा में वाणिज्य कर में मथुरा स्थिति खराब रही। जबकि मैनपुरी में अच्छा कार्य हुआ। मथुरा और फिरोजाबाद को प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। आगरा का प्रदर्शन खराब रहा। मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना में लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने, अंश निर्धारण में मैनपुरी और मथुरा में कम प्रगति होने पर एडीएम स्तर के अधिकारी से नियमित समीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed