{"_id":"6ab5ff793168652d9905219d","slug":"agra-kota-travel-made-easier-puja-special-train-to-halt-at-idgah-and-fatehpur-sikri-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा राजस्थान का सफर होगा आसान: ईदगाह से उधना तक चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, नोट कर लें टाइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा राजस्थान का सफर होगा आसान: ईदगाह से उधना तक चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, नोट कर लें टाइम
Fri, 25 Sep 2026 10:28 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:28 AM IST
सार
त्योहार पर कोटा में पढ़ने वाले आगरा के छात्रों और यात्रियों के लिए कानपुर-उधना पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 2 अक्तूबर से 27 नवंबर तक ट्रेन ईदगाह और फतेहपुर सीकरी पर ठहरेगी, जिससे कोटा समेत कई शहरों की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहार पर कोटा (राजस्थान) में पढ़ने वाले आगरा के छात्रों को सुविधा मिलेगी। दो अक्तूबर से कानपुर-उधना पूजा स्पेशल का ठहराव ईदगाह और फतेहपुर सीकरी में होगा। आगरा से यात्री कोटा, सवाई माधोपुर, रतलाम, वडोदरा और उधना तक सीधे जा सकेंगे।
जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 04167 कानपुर-उधना ट्रेन हर शुक्रवार, 2 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। कानपुर से रात 10 बजे चलकर इटावा रात 12:15 बजे, टूंडला रात 1:55 बजे, ईदगाह रात 2:50 बजे और पांच मिनट बाद 2:55 बजे, फतेहपुर सीकरी रात 3:50 बजे और दो मिनट बाद 3:52 बजे रवाना होगी। इसके बाद बयाना सुबह 5:30 बजे, गंगापुर सिटी 7:30 बजे, सवाई माधोपुर 9:05 बजे, कोटा 11:15 बजे, रतलाम दोपहर 3:10 बजे, वडोदरा शाम 7:30 बजे पहुंचेगी और रात 9:40 बजे उधना पहुंचेगी।
वापसी में 04168 उधना-कानपुर शनिवार को चलेगी। उधना से रात 11:25 बजे चलकर कोटा सुबह 9:40 बजे, सवाई माधोपुर 11:03 बजे, गंगापुर सिटी दोपहर 12 बजे, बयाना 1:08 बजे, फतेहपुर सीकरी 1:48 बजे और ईदगाह दोपहर 2:40 बजे पहुंचेगी।