{"_id":"613c32879ac567262c594070","slug":"agra-kidnapping-news-young-man-kidnapped-the-girl-from-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: परिवार ने किया शादी करने से इनकार तो युवती को अगवा कर ले गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: परिवार ने किया शादी करने से इनकार तो युवती को अगवा कर ले गया युवक
Sat, 11 Sep 2021 10:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Sep 2021 10:07 AM IST
सार
आगरा की रहने वाली युवती 18 अगस्त से लापता है। उसके परिजनों ने गाजियाबाद निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि शादी का रिश्ता तय करने से इनकार करने पर युवक उनकी बेटी को अगवा करके ले गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा से युवती का अपहरण का मामला सामने आया है। यहां शादी का रिश्ता तय करने से इनकार पर गाजियाबाद का युवक शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती को अगवा कर ले गया। आरोप है कि युवक ने उसे मोबाइल नंबर लेकर अपने जाल में फंसाया था। परिजन अब बेटी की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि वो बेटी की शादी के लिए लड़का देख रहे थे। इस बीच गाजियाबाद निवासी अजय राठौर के बारे में पता चला। इस पर परिवार के लोगों ने उसे देखने का कार्यक्रम बनाया। अजय के चाचा कासगंज में रहते हैं। उनके घर पर युवती के परिवार के लोग गए। उनको अजय पसंद नहीं आया। इस पर घर लौटकर आने पर परिवार के लोगों ने शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इसका पता चलने पर अजय ने किसी तरह बेटी का नंबर पता कर लिया। 18 अगस्त को उसे बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले गया। तब से युवती का पता नहीं है। बेटी की बरामदगी न होने से परिजन चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस से बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है। थाना शाहगंज के प्रभारी एसआई जितेंद्र गौतम ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है। इसके लिए सर्विलांस की भी मदद ले रहे हैं।
विज्ञापन