Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Karni Sena stops convoy of SP MP Ramji Lal Suman going to Kheragarh

Agra : खेरागढ़ जा रहे सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले को करणी सेना ने रोका, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Sat, 03 May 2025 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 May 2025 12:46 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार सांसद रामजीलाल सुमन शुक्रवार शाम को खेरागढ़ में लाला अस्थाना और सुरेंद्र तोमर के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Agra: Karni Sena stops convoy of SP MP Ramji Lal Suman going to Kheragarh
रामजी लाल सुमन और पुलिस के बीच नोक-झोंक, file - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ में एक कार्यक्रम में जा रहे सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले को करणी सेना के लोगों ने रोका दिया। ओकेंद्र राणा ने जारी किया फेसबुक पर वीडियो।

विज्ञापन


गमी में शामिल होने पहुंचे सांसद रामजीलाल सुमन का विरोध
जानकारी के अनुसार सांसद रामजीलाल सुमन शुक्रवार शाम को खेरागढ़ में लाला अस्थाना और सुरेंद्र तोमर के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। इसकी सूचना पर करणी सेना के कुछ कार्यकर्ता रामजीलाल सुमन के काफिले के नजदीक पहुंच गए और उन्होंने मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस उनको हिरासत में लेकर थाने ले आई और कुछ घंटे बाद छोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विवेक सिकरवार ने नारेबाजी की थी, जिसको थाने लाया गया था। शाम को छोड़ दिया। कोई भी भीड़ नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सांसद को अलीगढ़ जाने से रोका, पुलिस से नोकझोंक
अलीगढ़ जा रहे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए रोक दिया। इस पर सांसद भड़क गए और पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। विरोध में कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए घर में नजरबंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।

अलीगढ़ में दलित युवकों के साथ मारपीट की वारदात पर सांसद समर्थकों के साथ उनसे मिलने जा रहे थे। उनके आवास पर करीब सुबह 10.30 बजे बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी पहुंच गए। सांसद को नोटिस देते हुए कहा कि आपकी सुरक्षा को देखते हुए अलीगढ़ जाने की अनुमति नहीं है। इस पर पुलिस अफसर और सांसद के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी। इससे कार्यकर्ता भड़क गए और आवास पर ही धरना देकर योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।


तुम आधे नेता हो, हमला करने वालों का करो इंतजाम
अलीगढ़ जाने से रोकने पर सांसद सुमन ने पुलिस अफसर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आप आधे नेता और पुलिस हो। आपका भविष्य उज्जवल है। साथ ही उन पर भड़कते हुए कहा कि आप हमें रोक रहे हो, हमारी सुरक्षा का इंतजाम कर रहे हो तो हमलावरों का इंतजाम क्यों नहीं कर सकते। इस पर पुलिस अफसर ने कहा कि उन पर भी कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed