फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra kangal pada history in hindi

कंगालपाड़ा: आगरा में भिखारियों के लिए बसाया गया था यह मोहल्ला, रोचक है इसका इतिहास

Tue, 19 Jan 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
agra kangal pada history in hindi
आगरा का मोहल्ला कंगालपाड़ा - फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक शहर आगरा के कई बाजार, मंडी और इलाकों के नामकरण की रोचक कहानी है। इनका इतिहास भी मुगलकाल से जुड़ा हुआ है। दरअसल मुगल बादशाह अकबर के दौर में शहर में सबसे ज्यादा बस्तियां, इलाके और बाजार बनाए गए और बसाए गए। यहां तक कि भिखारियों के लिए भी एक मोहल्ला बना था। इसका नाम है कंगालपाड़ा। भिखारी अकबर के पास दरख्वास्त (गुहार) लेकर पहुंचे थे कि उनके पास रहने के लिए जगह नहीं है। 

विज्ञापन


इतिहासकार राजकुमार शर्मा राजे ने बताया कि जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर ने भिखारियों को रहने के लिए एक जगह दी। यह मंटोला के पास है। भिखारियों के यहां रहने के कारण ही इसका नाम कंगालपाड़ा पड़ गया। यहां के भिखारियों को खाना हुकूमत की तरफ से मिलता था। मंटोला भी अकबर के समय में बना। यहां अकबर ने अर्मीनिया से आए लोगों को जगह दी थी। अर्मीनिया की भाषा में मंटोला का अर्थ होता है गले का हार।
विज्ञापन


कंगालपाड़ा में हैं जूते के 12 कारखाने 
कंगालपाड़ा के नंदलाल भारती ने बताया कि यहां की पांच हजार की आबादी में 75 फीसदी कोरी समाज और 25 फीसदी मुस्लिम हैं। बड़ी आबादी मजदूरों की है, कारीगर और मिस्त्री भी हैं। कोरी समाज के लोग मुगलकाल में बुनाई का काम करते थे। अब ये अलग-अलग चीज के मिस्त्री हैं। यहां जूते के 12 कारखाने हैं। इनमें भी बड़ी संख्या में लोग काम करते हैं। यहां सामुदायिक भवन भी बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाई की मंडी में बसाया गया था गुजरातीपाड़ा
नाई की मंडी में एक मोहल्ले का नाम है गुजरातीपाड़ा। इसके नाम से ही लगता है कि इसका संबंध गुजरात से है। ऐसा है भी। मुगल बादशाह अकबर ने सन 1572-73 में गुजरात पर विजय प्राप्त की। अगले ही साल गुजरात में अकाल पड़ गया। लोग पलायन करने के लिए मजबूर हो गए थे। बड़ी संख्या में गुजराती ब्राह्मण आगरा आए। ये लोग नाई की मंडी में जहां बसे, वही गुजरातीपाड़ा कहलाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed