फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Joins Campaign Demanding Bharat Ratna for Major Dhyan Chand in Hockey’s Centenary Year

UP: भारत रत्न के लिए मेजर ध्यानचंद के समर्थन में उतरा आगरा, खिलाड़ियों ने पीएमओ को भेजना शुरू किए ई-मेल

Thu, 06 Aug 2026 10:31 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 06 Aug 2026 10:31 AM IST
सार

भारतीय हॉकी के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आगरा के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने मेजर ध्यानचंद को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग तेज कर दी है। खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय को ई-मेल भेजकर कहा है कि यह सम्मान भारतीय खेल इतिहास और हॉकी की विरासत का सम्मान होगा।

विज्ञापन
Agra Joins Campaign Demanding Bharat Ratna for Major Dhyan Chand in Hockey’s Centenary Year
मेजर ध्यानचंद - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय हॉकी के शताब्दी वर्ष (1926-2026) के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने की देशव्यापी मुहिम से अब आगरा भी जुड़ गया है। शहर के हॉकी खिलाड़ी, पूर्व खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को ई-मेल भेजकर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस खिलाड़ी ने गुलामी के दौर में पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया, उसे भारत रत्न मिलना देश के खेल इतिहास का सम्मान होगा।
विज्ञापन


आगरा के खिलाड़ियों का कहना है कि मेजर ध्यानचंद का इस शहर से विशेष जुड़ाव रहा है। उनके नाम पर वर्षों तक प्रतिष्ठित ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट आयोजित होता रहा और वह भी कई बार आगरा आए थे। यही वजह है कि शहर के खिलाड़ी भी इस राष्ट्रीय अभियान में पूरे उत्साह से शामिल होकर पीएमओ को ई-मेल भेज रहे हैं। खिलाड़ियों का मानना है कि हॉकी के शताब्दी वर्ष से बेहतर अवसर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने के लिए नहीं हो सकता।
विज्ञापन


क्या बोले खिलाड़ी

पूरे खेल जगत का होगा सम्मान
आगरा हॉकी संघ के जिलाध्यक्ष कमल चौधरी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारतीय खेलों की सबसे बड़ी पहचान हैं। उन्हें भारत रत्न मिलना केवल एक खिलाड़ी का नहीं, बल्कि पूरे भारतीय खेल जगत का सम्मान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत रत्न उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि
वरिष्ठ हॉकी कोच अमिताभ गौतम ने कहा, गुलामी के दौर में उन्होंने अपने खेल से पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया। उनके योगदान के सामने कोई सम्मान बड़ा नहीं है, लेकिन भारत रत्न उनके प्रति देश की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मांग जरूर पूरी होगी
पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजीत चतुर्वेदी ने कहा, आगरा का मेजर ध्यानचंद से भावनात्मक रिश्ता रहा है। इसलिए शहर के खिलाड़ी भी इस अभियान से पूरे मन से जुड़े हैं। हमें उम्मीद है कि शताब्दी वर्ष में उनकी यह लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।


हर खिलाड़ी के आदर्श हैं मेजर ध्यानचंद
हॉकी की स्टेट खिलाड़ी माही ने कहा, मेजर ध्यानचंद आज भी हर खिलाड़ी के आदर्श हैं। उन्हें भारत रत्न मिलने से नई पीढ़ी को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed