फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Jaisalmer Bikaner Flight Will Starts BY Zoom Air From Diwali

दिवाली पर मिलेगा आगरावासियों को तोहफा, इस रूट पर शुरू होगी हवाई उड़ान

Wed, 09 Oct 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Agra Jaisalmer Bikaner Flight Will Starts BY Zoom Air From Diwali
जूम एयर - फोटो : अमर उजाला
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस-उड़ान) के तहत आगरा को दिसंबर तक दो उड़ानों का तोहफा मिल सकता है। जूम एयर ने दिवाली से पहले दिल्ली-आगरा-जैसलमेर-बीकानेर और दिसंबर में लखनऊ से आगरा के बीच उड़ान शुरू करने के संदेश टूर ऑपरेटरों को भेजने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


आठ शहरों को जूम एयर दिसंबर से हवाई उड़ान के जरिए जोड़ने का दावा कर रहा है, जिसमें से आगरा एक है। मंगलवार को शहर के टूर आपरेटरों और ट्रेवल एजेंट्स के पास एविएशन कंपनी जूम एयर के मैसेज पहुंचने शुरू हो गए, जिसमें लखनऊ आगरा को हवाई उड़ान से जोड़ने के साथ आठ शहरों में दिसंबर से फ्लाइट शुरू करने की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


लखनऊ को बेस स्टेशन बनाकर जूम एयर ने जिन आठ शहरों में उड़ान शुरू करने का दावा किया, उनमें आगरा भी शामिल है। उड़ान योजना के तहत यह रूट भी आगरा को मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसके अलावा दक्षिण भारत के शहरों से भी उड़ान योजना में आगरा को जोड़ा जाना है, लेकिन फिलहाल दो रूट पर ही एयरपोर्ट अथारिटी को जानकारी दी गई है।

एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के डायरेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि आगरा-जैसलमेर-बीकानेर उड़ान का ट्रायल रन शुरू हो चुका है। दिवाली से पहले ही यह उड़ान शुरू करने की जानकारी दी गई है। 

जल्द ही इसकी तारीख तय हो जाएगी। दिसंबर में उड़ान योजना के तहत आगरा को लखनऊ के साथ अन्य शहरों के लिए भी उड़ान मिल सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed