{"_id":"68afd4b6d09250dfb30a5967","slug":"agra-jagdishpura-car-snatched-owner-attacked-28-accused-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दबंगई: कोर्ट से छोड़ी गई कार बीच सड़क पर छीन ली...मालिक की पिटाई; केस हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दबंगई: कोर्ट से छोड़ी गई कार बीच सड़क पर छीन ली...मालिक की पिटाई; केस हुआ दर्ज
Thu, 28 Aug 2025 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 28 Aug 2025 09:31 AM IST
सार
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में कोर्ट के आदेश पर थाने से रिलीज कराई गई कार को छीना और मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पथराव कर कार के शीशे तोड़े, गला दबाया और पिस्टल तानकर कार लूट ली। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा थाने से कोर्ट के आदेश पर रिलीज कराकर ले जा रहे कार को क्षेत्र में एक गुट ने घेर लिया। पथराव करते हुए कार मालिक पर जानलेवा हमला किया और कार लूट ली। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। शिकायत पर पुलिस ने 3 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है।
दर्ज केस के अनुसार श्री भगवान एस्टेट कॉलोनी, कोलक्खा, देवरी रोड निवासी मनोज कुमार ने तहरीर दी थी। जगदीशपुरा थाने में उनकी कार लावारिस में दाखिल थी। मंगलवार शाम को कोर्ट के आदेश पर थाने से कार को रिलीज कराया। वहां से अपने फूफा के घर जा रहे थे। रास्ते में नगला बेर से निकलने के दौरान कई बाइक सवार आ गए।
उनका पीछा कर दीपक शर्मा, काना मुदगल, सचिन प्रधान ने 25 अज्ञात युवकों के साथ कार को रोक लिया। ईंट-पत्थर से कार के शीशे तोड़ दिए। जानलेवा हमला करते हुए उनका गला दबा दिया। पिस्टल तान दी। इसके बाद कार लूट ले गए।
विज्ञापन
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि कार 10 दिन पहले एक जगह पर खड़ी मिली थी। इस पर उसे लावारिस में दाखिल किया था। कोर्ट के आदेश पर कार को रिलीज कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि सचिन नामक युवक कार का एग्रीमेंट अपने नाम बता रहा था। कार को खुद ही लेकर जाना चाहता था। मगर पुलिस ने मालिक को कार देने की बात कही। जब कार लेकर मालिक जा रहा था, तो उसे घेरकर हमला किया गया। मामले में आरोपी सचिन को पकड़ लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। कार भी मिल गई है।