फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra IT Raid Oil companies have bought properties in many cities

Agra IT Raid: सरसों के तेल में निकले बड़े खेल, आयकर जांच में बोगस खरीद के मिले दस्तावेज

Thu, 02 Nov 2023 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Nov 2023 12:04 AM IST
सार

 सरसों के तेल की चार कंपनियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई बुधवार देर रात तक जारी रही। सरसों के तेल की आड़ में आयकर विभाग के अधिकारियों को तेल के बड़े खेल मिले हैं। 
 

विज्ञापन
Agra IT Raid Oil companies have bought properties in many cities
Agra IT Raid - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सरसों के तेल की चार कंपनियों पर मंगलवार की सुबह शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई बुधवार देर रात तक जारी रही। सरसों के तेल की आड़ में आयकर विभाग के अधिकारियों को तेल के बड़े खेल मिले हैं। बोगस खरीद के साथ एकाएक तीन साल के अंदर ही कंपनियों की बिक्री जबरदस्त बढ़ी, बड़े पैमाने पर संपत्तियां खरीदी गईं। आगरा, नोएडा, गुरुग्राम समेत देश के कई शहरों में निवेश के कागजात मिले हैं।
विज्ञापन


आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग को बुधवार को तेल के डिपो में नकदी मिली है, जिसके लिए बिक्री के बिलों की जांच की जा रही है। जांच शाखा के अधिकारियों को टैक्स चोरी करने के लिए बोगस फर्मों की लंबी सूची मिली है, जिनसे बोगस खरीद के बिल मिले हैं। बीपी ऑयल मिल, शारदा ऑयल, हरिशंकर एंड कंपनी और एसके इंडस्ट्रीज के प्रतिष्ठानों पर बुधवार रात तक अधिकारी जांच में जुटे रहे।
विज्ञापन


सलोनी ऑयल मिल में जिस तरह से किसानों से सरसों की खरीद का पैटर्न कागजों पर दिखाया गया था, ठीक वैसा ही इन चारों कंपनियों के पास मिले दस्तावेजों में दिखाई दे रहा है। कारोबारियों ने अभिलेखों में अपनी आय कम दिखाई है, जबकि कारोबार ज्यादा है। सरसों की जो खरीद दिखाई गई है, उसमें तेल का इतना उत्पादन नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   यूपी: मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में नशा मुक्ति वार्ड भी है, भर्ती हो रहे मरीज; ऐसे मिल रहा इलाज

जमीनों की खरीद में लगाई रकम
तेल के खेल की परतें खोलने में लगे अधिकारियों को कई गोदामों से ऐसे कागज हाथ लगे हैं, जिनसे कई शहरों में संपत्तियों की खरीद का पता चला है। तेल में कमाई गई रकम देश के कई शहरों में जमीन खरीदने में इस्तेमाल की गई है। आगरा में इनर रिंग रोड के पास, फतेहाबाद रोड पर जमीनों की खरीद के कागज मिले हैं, तो नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी बड़े पैमाने पर जमीनों की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed