फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra is the third hotest city

तीसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा

Tue, 17 May 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 17 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
agra is the third hotest city
गरमी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
सोमवार को 46.5 डिग्री सेल्सियस के साथ आगरा प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। गर्मी ऐसी कि मानो आसमान से अंगारे बरस रहे हों। लू के थपेड़ों के साथ सुबह हुई तो रात में भी गर्म हवाओें ने परेशान किया। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक तापमान 46 डिग्री के पार ही बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी आने के आसार हैं।
विज्ञापन

सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। 10 बजे के बाद तो टंकियों में पानी गर्म होने लगा। दोपहर में लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। बाजारों, सड़काेें पर सन्नाटा रहा। अधिकतम तापमान जहां 46.5 डिग्री पर रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में पारा सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है, जबकि रात में यह दो डिग्री ऊपर है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को भी सुबह से लू चलनी शुरू हो जाएगी। पारा 46 डिग्री के पास ही रह सकता है। शाम को आंधी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 घंटे 40 के पार रहा पारा
सोमवार मई का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। सोमवार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रहा। लू के थपेड़ों ने सबसे ज्यादा 2.30 बजे से शाम 4:30 बजे तक के दौरान परेशान किया।
46.5 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
27.3 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
46.8 डिग्री पारा बांदा का रिकार्ड
46.6 डिग्री तापमान इलाहाबाद का

समय
(सुबह से शाम)    तापमान
8:30    39.4 डिग्री
9:30    41.6
10:30    42.9
11:30    43.7
12:30    45.3
1.30    45.9
2:30    46
3:30    46.2
4:30    46.5
5:30    44.6
6:30    43.7
7:30    41.8
8:30    40.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed