{"_id":"66146b2188eec4c29601acd4","slug":"agra-is-the-second-hottest-city-of-the-state-with-401-degrees-celsius-agra-news-c-364-1-ag11002-106021-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: भीषण गर्मी से दहक उठा यूपी का यह जिला, पारा पहुंचा 40.1 डिग्री; प्रदेश का रहा दूसरा गर्म शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: भीषण गर्मी से दहक उठा यूपी का यह जिला, पारा पहुंचा 40.1 डिग्री; प्रदेश का रहा दूसरा गर्म शहर
Tue, 09 Apr 2024 09:34 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 09 Apr 2024 09:34 AM IST
सार
प्रदेश में दूसरा गर्म शहर आगरा रहा। यहां का पारा @ 40.1 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत है। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
तापमान।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गर्मी के मामले में सोमवार को 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान होने से आगरा प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। प्रयागराज 40.7 डिग्री सेल्सियस के साथ पहले स्थान पर रहा। सुबह से ही तेज धूप और तन झुलसाती किरणों ने लोगों को परेशान किया। मंगलवार को दोपहर बाद बादल छाने के आसार हैं। बुधवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत है। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
दिनभर तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार मंगलवार को भी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। दोपहर बाद जरूर बादल छा सकते हैं।