यूपी में चौथा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, इन शहरों में भी बरसी 'आग'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद सूबे का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, जबकि झांसी दूसरे स्थान पर और अलीगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। गर्मी का यह सितम गुरुवार भी जारी रहेगा, लेकिन कल से आंधी आने और बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिल सकती है।
बुधवार सुबह से ही तपिश महसूस होने लगी थी। सुबह 9 बजे ही पारा 36 डिग्री को पार कर गया, जो दोपहर में 41.6 डिग्री तक पहुंच गया। शाम 5 बजे तक पारा 40 डिग्री के पार रहा। बुधवार को पारा सामान्य से एक डिग्री ऊपर रहा।
स्कूलों की छुट्टियां दोपहर 1.30 से 2 बजे के बीच होने के कारण ज्यादातर बच्चे दोपहर तीन बजे तक ही घर पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती सिस्टम पंजाब तथा आसपास के हिस्सों पर विकसित हो रहा है।
इसी के साथ एक ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश तक बन रही है। इसी वजह से मौसम में परिवर्तन संभावित है। इससे इन दो दिनों में तापमान से कुछ राहत मिल सकती है।
राज्य के पश्चिमी भागों के अलावा मध्य यूपी और पूर्वी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कमी आ सकती है, वहीं कुछ जगह गरज-चमक संग बूंदाबांदी के भी आसार रहेंगे।
स्मारकों, बाजारों में दोपहर में सन्नाटा
वहीं कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों ने गेहूं की कटाई कर ली है, वे किसान उसकी मड़ाई आज या कल में कर लें। 27 और 28 के बीच बारिश होने की वजह से दिक्कत हो जाएगी।
जो किसान बारिश से पहले मड़ाई नहीं करा पाते हैं, वे अप्रैल के आखिरी दिनों तक रुकें। पहली मई के बाद ही मड़ाई करना अच्छा रहेगा मौसम विभाग के अनुसार मई के पहले सप्ताह में बारिश और तेज हवा की कोई गुंजाइश नहीं है।
सूबे में गर्मी का ये हाल
शहर अधिकतम न्यूनतम
इलाहाबाद 42.8 22
झांसी 42.7 21.8
अलीगढ़ 41.8 20.6
आगरा 41.6 21.8
वाराणसी 41.2 21.1
सुल्तानपुर 41.2 19.2
कानपुर 40.8 20.8
मेरठ 40.7 19.3
लखनऊ 40.6 19.3
फुर्सतगंज 40.6 17.8