{"_id":"5998290b4f1c1b385d8b45aa","slug":"agra-is-second-driest-district-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के हालातों में भी सूखे हैं यूपी के ये जिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के हालातों में भी सूखे हैं यूपी के ये जिले
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 19 Aug 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
सूखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के बाद भादों में देश के आधे हिस्से के लोग बाढ़ का कहर झेल रहे हैं, लेकिन सूबे में सूखे जैसे हालात हैं। सूबे के 58 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेश में जिन जिलों में बारिश सबसे कम हुई, उनमें नोएडा पहले नंबर पर, आगरा दूसरे, गाजियाबाद तीसरे, हाथरस चौथे और मुजफ्फर नगर पांचवें नंबर पर है।
यूपी से रूठे मानसून के कारण केवल 14 जिलों में ही बारिश सामान्य तक पहुंच सकी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सूखे के हालात हैं। यहां तीस जिलों में से केवल दो जिलों में ही सामान्य बारिश हुई है।
सावन का महीना सूखा बीता तो लोगों की उम्मीदें जन्माष्टमी पर लगीं, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में जन्माष्टमी पर सूखा ही रहा। मथुरा में सामान्य से 48 फीसदी बारिश कम हुई है। यहां मानसून की दस्तक के बाद 369 मिमी के मुकाबले केवल 190 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
आगरा के पड़ोसी जिलों में केवल फिरोजाबाद ही ऐसा जिला है, जहां 419 मिमी की अपेक्षा 409 मिमी बारिश हो चुकी है। बाकी सभी जिले एटा, मथुरा, मैनपुरी, कासगंज, हाथरस, अलीगढ़ में बारिश सामान्य से काफी कम हुई है। ब्रज के साथ बुंदेलखंड का इलाका पूरी तरह से सूखा है। यहां के सभी जिलों में 25 से 50 फीसदी तक बारिश कम दर्ज की गई है।

इन जिलों पर सूखे का कहर ज्यादा
सूखा
- फोटो : अमर उजाला
सबसे सूखे 6 जिलों के साथ औरैया, बदायूं,, अलीगढ़, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, इटावा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ज्योतिबा फुले नगर, हाथरस, कासंगज, ललितपुर, महोबा, मथुरा, मेरठ, पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, सहारनपुर, अमेठी, बलिया, बलरामपुरा, बांदा, चंदौली, देवरिया, फैजाबाद, फतेहपुर, गोंडा, जौनपुर, कानपुर देहात, कुशीनगर, मऊ, रायबरेली, संत रविदास नगर, उन्नाव, सुल्तानपुर में बारिश सामान्य से आधी तक रही है।
सूबे के सबसे कम बारिश वाले शहर
बारिश
- फोटो : amar ujala
शहर बारिश सामान्य कमी
नोएडा 111 354.3 -69%
आगरा 164.3 441.4 -63%
गाजियाबाद 162 396.9 -59%
हाथरस 168.5 408.6 -59%
मुजफ्फरनगर 203 487.7 -58%
जालौन 218 494 -58%
नोएडा 111 354.3 -69%
आगरा 164.3 441.4 -63%
गाजियाबाद 162 396.9 -59%
हाथरस 168.5 408.6 -59%
मुजफ्फरनगर 203 487.7 -58%
जालौन 218 494 -58%
सूबे में यहां झमाझम रही बारिश
बाढ़
- फोटो : amar ujala
शहर बारिश सामान्य बढ़ोतरी
श्रावस्ती 838.7 646 30%
सिद्धार्थ नगर 851 661 29%
आजमगढ़ 742 592 25%
प्रतापगढ़ 618 519 19 %
संत कबीर नगर 758 663 14%
इलाहाबाद 556 499.9 11%
श्रावस्ती 838.7 646 30%
सिद्धार्थ नगर 851 661 29%
आजमगढ़ 742 592 25%
प्रतापगढ़ 618 519 19 %
संत कबीर नगर 758 663 14%
इलाहाबाद 556 499.9 11%