फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Inspector Murder Case: investigating officer filed a charge sheet against the accused

आगरा दरोगा हत्याकांड: जांच अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट लगाई, 50 गवाह बनाए

Tue, 22 Jun 2021 01:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Jun 2021 01:22 AM IST
सार

यह घटना थाना खंदौली के गांव नहर्रा में हुई थी। दरोगा प्रशांत कुमार दो भाइयों के बीच झगड़े का विवाद सुलझाने गए थे। इसी दौरान विश्वनाथ नाम के युवक ने उनको गोली मार दी थी। 

विज्ञापन
Agra Inspector Murder Case: investigating officer filed a charge sheet against the accused
आगरा दरोगा हत्याकांड: शहीद दरोगा प्रशांत यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में हुई दरोगा प्रशांत कुमार यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच विवेचक ने चार्जशीट लगा दी है। इसमें एक आरोपी विश्वनाथ को बनाया गया है, जबकि चश्मदीद से लेकर अन्य सहित 50 गवाह बनाए गए हैं। आला कत्ल तमंचा भी अहम साक्ष्य है। पुलिस आरोपी विश्वनाथ को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

विज्ञापन


घटना 25 मार्च को हुई थी। खंदौली के गांव नहर्रा निवासी विजय सिंह पहलवान के दो बेटों विश्वनाथ और शिवनाथ के बीच पिता के खेत से आधे आलू बांटने को लेकर विवाद हो गया था। शिवनाथ पिता और विश्वनाथ मां के साथ रह रहा था। विश्वनाथ आधा आलू मांग रहा था। इस पर दोनों भाइयों में विवाद हो गया था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी।
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में आलू निकलना शुरू हुए थे। कुछ देर बाद पुलिस चली गई। शाम को एक बार फिर विवाद होने लगा। आरोप है कि विश्वनाथ तमंचा लेकर शिवनाथ की डेयरी पर आने वाले दूध विक्रेताओं को धमका रहा था। सूचना पर शाम तकरीबन पौने सात बजे दरोगा प्रशांत कुमार और सिपाही चंद्रसेन बाइक से गांव में पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में विश्वनाथ के हाथ में तमंचा देखकर दरोगा प्रशांत पीछा करने लगे। यह देखकर विश्वनाथ ने दरोगा को गोली मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। आरोपी भाग निकला था। पुलिस ने 27 मार्च को जैतपुर स्थित कमतरी पुल पर आरोपी विश्वनाथ को गिरफ्तार किया था। केस की विवेचना क्राइम ब्रांच ट्रांसफर की गई थी। एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि चार्जशीट थाने आ गई है। इसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी।

50 गवाह बने, आला कत्ल बरामद
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, चार्जशीट में 50 गवाह हैं। इनमें सुबह से लेकर शाम तक झगड़े के दौरान मौजूद लोग शामिल हैं। घटना के चश्मदीद गवाह भी हैं। आधे आलू लेने को लेकर भाइयों में विवाद हुआ था। शाम को दोबारा विवाद होने पर दरोगा पहुंचे थे। तब उनकी हत्या हुई। आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा गया था। उससे एक तमंचा बरामद किया था। बाद में उसे रिमांड पर लिया गया। तब 32 बोर की पिस्टल बरामद की थी। तमंचे से हत्या की गई थी।

पुलिस ने दो दिन तक की थी घेराबंदी
आरोपी विश्वनाथ को पकड़ने के लिए पुलिस ने दो दिन तक घेराबंदी की थी। पुलिस की छह टीमों को लगाया गया था। आरोपी पैदल ही खंदौली से भाग गया था। अपने रिश्तेदारों के घर भी गया था। पुलिस वहां तक पहुंची थी। बाद में जैतपुर स्थित कमतरी के पुल पर आरोपी को घेर लिया गया था। 

चार्जशीट क्राइम ब्रांच के निरीक्षक राजेश्वर त्यागी ने लगाई है। उन्होंने मजबूत लिखापढ़ी की है, जिससे आरोपी को सजा मिल सके। चार्जशीट को सीओ, एसपी के बाद एसएसपी के पास भेजा जाएगा। दरोगा मूलरूप से बुलंदशहर के छतारी के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed