फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra ima doctors strike against nmc bill

एनएमसी के विरोध में 'धिक्कार दिवस' मना रहे डॉक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

Sat, 28 Jul 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 28 Jul 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
agra ima doctors strike against nmc bill
हड़ताल के दौरान आईएमए ऑफिस में डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में आईएमए ऑफिस के बाहर डॉक्टर्स ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉक्टर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपेंगे। 
विज्ञापन


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर डॉक्टर शनिवार को हड़ताल पर हैं। इसके चलते प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर्स ने सुबह छह से शाम छह बजे तक चिकित्सकीय कार्य नहीं करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


आईएमए अध्यक्ष डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी ने बताया कि केंद्र सरकार के एनएमसी बिल के खिलाफ आईएमए ने आंदोलन किया था। इस पर सरकार और डाक्टरों के बीच कुछ बिंदुओं को हटाने पर समझौता हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने इन बिंदुओं पर कोई विचार नहीं किया है। इस पर देशभर में डॉक्टर शनिवार को धिक्कार दिवस के रूप में मना रहे हैं। सचिव डॉ. ओपी यादव ने बताया कि चिकित्सकीय संस्थानों पर डॉक्टर नहीं बैठेंगे। 

स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

नए मरीज भर्ती नहीं किए जाएंगे। ओपीडी नहीं की जाएगी। जनहित में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं देंगे। इन डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा है। दूर दराज से इलाज करने आए मरीज परेशान हैं।   

आईएमए की हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अतिरिक्त व्यवस्थाएं की हैं। देहात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और लेडी लायल में चिकित्सकों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई है। 

सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि हड़ताल के लिहाज से प्रभारियों को अलर्ट करने के साथ ही जिला अस्पताल और एसएन की इमरजेंसी में चिकित्सकों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed