{"_id":"60d309a60e64983c7d3a00d7","slug":"agra-hot-city-in-up-know-three-day-weather-forecast","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: उमसभरी गर्मी से परेशान हो रहे लोग, जानिए आगरा में कैसा रहेगा तीन दिनों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: उमसभरी गर्मी से परेशान हो रहे लोग, जानिए आगरा में कैसा रहेगा तीन दिनों का हाल
Wed, 23 Jun 2021 03:45 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 23 Jun 2021 03:45 PM IST
सार
आगरा में बुधवार को भी सूरज का पारा चढ़ा हुआ रहा। तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया। उमस ने सभी को बेहाल कर दिया। इससे पहले मंगलवार को आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा।
विज्ञापन
कासगंज एटा में गर्मी से बचाव करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूरत की तपिश लगातार बढ़ रही है। आगरा में बुधवार को भी सूरज का पारा चढ़ा हुआ रहा। तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया। उमस ने सभी को बेहाल कर दिया। इससे पहले मंगलवार को आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। इस माह सूबे में सबसे गर्म शहरों की सूची में आगरा टॉप-3 में बना हुआ है। मंगलवार को भी झांसी और अलीगढ़ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल तीन दिनों तक गर्मी और उमस से निजात नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री पर पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे गर्म रहा। सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस पारा ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 28.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह 10 बजे ही तेज धूप और तपिश ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में कमी के आसार नहीं है। गर्मी और उमस में बढ़ोतरी होगी। दिन में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच सकता है। फिलहाल तीन दिनों तक बारिश या बूंदबांदी के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
शहर अधिकतम न्यूनतम
आगरा 41.2 28.5
झांसी 40.2 26.8
अलीगढ़ 39.4 26.8
इटावा 37.8 25.9