{"_id":"5abf5f7c4f1c1ba8618b495e","slug":"agra-homeguard-help-to-rob-the-robbers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदमाश करते थे लूट, होमगार्ड उनकी हिफाजत, इसके एवज में मिलता था उसे ये ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश करते थे लूट, होमगार्ड उनकी हिफाजत, इसके एवज में मिलता था उसे ये ईनाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Sat, 31 Mar 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में थाना कोतवाली की रमणरेती पुलिस चौकी पर तैनात होमगार्ड बदमाशों से लूट कराता था और उन्हें पुलिस से बचाने के एवज में उनसे हिस्सा भी लेता था। गुरुवार रात पकड़े गए बदमाशों ने यह खुलासा किया। सीओ सदर ने होमगार्ड के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को पुलिस ने मल्लाह पाड़ा रतन छतरी क्षेत्र निवासी राहुल और रामवीर को वृंदावन रेलवे स्टेशन के पास से मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था। इनसे दो तमंचे और कारतूस बरामद किए थे।
कोतवाली प्रभारी के अनुसार इन्होंने एक माह पूर्व गांधी मार्ग पर कोलकाता की महिला श्रद्धालु से हुई लूट और रमणरेती में हुई लूट में शामिल होना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
बदमाश राहुल ने बताया कि रमणरेती पुलिस चौकी पर तैनात होमगार्ड सुरेंद्र यादव उनसे लूट कराता था और पुलिस से बचाने के एवज में हिस्सा लिया करता था। लूट की रकम से हम सभी मिलकर शराब की पार्टी करते थे।

Trending Videos
सीओ सदर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि होमगार्ड ने ही बदमाशों को पकड़वाया है, इसलिए उसका नाम ले रहे हैं।
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़े बदमाशों से 35 हजार रुपये, सोने की चेन और पांच मोबाइल भी बरामद किए। जबकि लिखापढ़ी में पुलिस ने दोनों बदमाशों से 12 हजार रुपये बरामद दिखाए हैं।
इस पर भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पंडित ने नाराजगी जताई है। कहा कि दोनों बदमाशों के परिवार वालों को पुलिस ने तीन दिन तक थाने में बैठाए रखा, जबकि उनका कोई दोष नहीं था।
नगर निगम पार्षद मुन्नालाल निषाद, हेमंत भारती और पवन यादव ने बताया कि दोषी होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने के लिए थाने गए तो पुलिस ने उनका अपमान किया।