फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra holds its breath, awaiting that single wicket from Deepti that will make history.

Agra News: आगरा की सांसें थमीं, दीप्ति के उसी एक विकेट का इंतजार जो रच देगा इतिहास

Sun, 28 Jun 2026 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Agra holds its breath, awaiting that single wicket from Deepti that will make history.
आगरा। टी-20 महिला विश्व कप में रविवार का दिन आगरा की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के लिए बेहद खास हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के अंतिम लीग मुकाबले में एक ओर टीम इंडिया की सेमीफाइनल की उम्मीदें दांव पर होंगी, तो दूसरी ओर आगरा के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें दीप्ति के उस एक विकेट पर टिकी होंगी, जिससे इतिहास बनेगा। इसका इंतजार पिछले दो मैचों से जारी है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लेने वाली दीप्ति उसके बाद लगातार दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ विकेट हासिल नहीं कर सकीं। इसी वजह से उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल विकेटों की संख्या 355 पर ही ठहरी हुई है। इस आंकड़े के साथ वह भारतीय महिला क्रिकेट की महान गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बराबरी पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यदि दीप्ति एक विकेट हासिल कर लेती हैं तो वह 356 अंतरराष्ट्रीय विकेट के साथ भारतीय महिला क्रिकेट में सभी प्रारूपों को मिलाकर सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन जाएंगी।
विज्ञापन

यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए भी बेहद अहम है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में जीत की जरूरत है। इसके बाद भी अंतिम चार का टिकट अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर रहेगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए किसी नॉकआउट मुकाबले से कम नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed