फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Hindu Jagran Manch office chief attacked in Bilochpura, four injured in stone pelting, police station Lohamandi gheraoed

आगरा में सेवा भारती कार्यालय पर पथराव: शराबी युवकों ने कार्यकर्ताओं को पीटा, मुकदमा दर्ज, इलाके में फोर्स तैनात

Mon, 27 Dec 2021 09:29 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 27 Dec 2021 09:29 AM IST
सार

बिलोचपुरा में सेवा भारती के कार्यकर्ताओं पर रविवार शाम को हमला कर दिया गया। इस हमले में कार्यालय प्रमुख सहित चार कार्यकर्ता घायल हो गए। घटना की सूचना फैलने पर बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ता और पदाधिकारी लोहामंडी थाने पर पहुंच गए। थाने का घेराव कर हंगामा किया।

विज्ञापन
Agra: Hindu Jagran Manch office chief attacked in Bilochpura, four injured in stone pelting, police station Lohamandi gheraoed
लोहामंडी थाने के बाहर हंगामा करते सेवा भारती के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र के मोतीकुंज स्थित सेवा भारती के कार्यालय पर रविवार रात को पथराव हुआ। कार्यालय प्रभारी  सहित चार कार्यकर्ता घायल हो गए। शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों ने टोकने पर हमला बोला था। कार्यकर्ताओं से मारपीट और पथराव किया। 

विज्ञापन

घटना की जानकारी पर थाना लोहामंडी पर विधायक योगेंद्र उपाध्याय सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जुट गए। उन्होंने नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

कई साल पुराना है कार्यालय
मोती कुंज में सेवा भारती का कार्यालय है। यह कार्यालय कई साल पुराना है। इससे 300 मीटर की दूरी पर हिंदू जागरण मंच का कार्यालय है। यह बिल्लोचपुरा मोहल्ले में आता है। यह दो महीने पहले खोला गया है। क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने बताया कि कार्यालय बनने का एक साल पहले विरोध हुआ था। यह इलाका मिश्रित आबादी में आता है। मामला पुलिस तक पहुंचा था। दो महीने पहले कार्यालय खुल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Agra: Hindu Jagran Manch office chief attacked in Bilochpura, four injured in stone pelting, police station Lohamandi gheraoed
थाने में हंगामा करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

फतेहाबाद निवासी विकास और शिवम सेवा भारती के कार्यालय में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात तकरीबन आठ बजे शराब के नशे में कार्यालय के बाहर कुछ युवक हंगामा कर रहे थे। इस पर वो बाहर आ गए। 

उन्होंने युवकों को गाली देने से मना कर दिया। इस पर युवक भड़क गए। उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी। इस पर कार्यकर्ता नरेंद्र सहित एक अन्य लोग भी आ गए। यह देखकर युवक जुट गए। उन्होंने विकास को बाइक से टक्कर मार दी। मारपीट की। कार्यालय पर पथराव भी कर दिया। चारों कार्यकर्ताओं ने किसी तरह जान बचाई।

कार्यकर्ताओं ने संगठन के पदाधिकारियों को जानकारी दी। थाना लोहामंडी में आ गए। पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेज दिया। उधर, मोती कुंज में कार्यकर्ता जुटने लगे। इससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर सीओ लोहामंडी एएसपी सत्य नारायण पहुंच गए। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी आ गए।

Agra: Hindu Jagran Manch office chief attacked in Bilochpura, four injured in stone pelting, police station Lohamandi gheraoed
इलाके में पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

चार घंटे थाने पर हुआ हंगामा, नारेबाजी
सेवा भारती कार्यकर्ताओं से मारपीट की जानकारी पर भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय, भाजयुमो पदाधिकारी सुनील पाराशर, विनोद माहौर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता आ गए। 

एसएसपी ने कहा कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर लिया। नारेबाजी करते रहे। इस पर आसपास के थानों की फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाया। रात तकरीबन 11 बजे तक थाने पर कार्यकर्ता जुटे हुए थे।

मोबाइल पर मैसेज के बाद पहुंचे पदाधिकारी और कार्यकर्ता
सेवा भारती के कार्यकर्ताओं पर हमले की जानकारी का मैसेज मोबाइल पर वायरल होने लगा था। इसकी जानकारी जब पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को हुई तो उनका जुटना शुरू हो गया। कुछ ही देर में थाने पर सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए। नारेबाजी से माहौल गर्माने लगा। मगर, पुलिस के समझाने पर शांत हो गए।
 

खुराफाती युवक का नाम आया सामने
क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने बताया कि इलाके में एक युवक रहता है। वह खुराफात करता रहता है। बवाल के पीछे भी उसकी हरकत लग रही है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस से कार्रवाई कराई जाएगी, जिससे फिर कभी ऐसा नहीं हो सके।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सेवा भारती के कार्यालय के बाहर कुछ युवक घूम रहे थे। उन्होंने टोकने पर हमला बोला। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed