फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra has 80 body part doner

ताजनगरी में 80 अंगदानी

Fri, 13 Aug 2021 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
agra has 80 body part doner
आगरा। अंगदान महापुण्य का काम माना जाता है। आपके अंगों से दूसरों को नया जीवन मिल सकता है। तमाम लोगों की मौत अंग खराब होने से हो जाती है। ऐसे लोगों को बचाने के लिए जिले के महादानी अंगदान कर भी रहे हैं। 80 लोगों ने नेशनल ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (नोट्टो) में अंगदान के लिए पंजीकरण कराया है। लोगों को और भी जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन

समाजसेवी नरेश पारस ने बताया कि अंगदान के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए जिले में नोट्टो शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें 80 लोगों ने पंजीकरण कराया। उन्होंने खुद भी अंगदान किया है। नरेश पारस का कहना है कि उनके जीवन के बाद उनके अंग किसी और का सहारा बने, इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। वह लोगों को अंगदान के लिए जागरूक भी करते हैं। समाजसेवी मुकेश जैन का कहना है कि हमारे देश में कई ऐसी मौतों को अंगदान के माध्यम से बचाया जा सकता है। यह बड़ा पुण्य कार्य है। इन्होंने खुद भी अंगदान के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग की प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार का कहना है कि अंगदान का ही हिस्सा नेत्रदान है। सामाजिक संगठनों की मदद से लोगों में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। लोग नेत्रदान के लिए संपर्क भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंगों के साथ ऊतकों का दान
अंगदान में व्यक्ति हृदय, फेफड़े, गुर्दे, यकृत, अग्नाशय (पैंक्रियाज), आंत अंगों के साथ टिशु (ऊतकों) में आंख, त्वचा, हड्डी, हृदय वाल्व, कान का पर्दा आदि का दान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed