Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra gym trainer marriage fraud seven lakh first wife allegation

पहली से तलाक, दूसरी को धोखा और तीसरी से शादी: जिम ट्रेनर की हैरान करने वाली कहानी, बर्बाद की तीन जिंदगियां

Sat, 07 Nov 2026 09:14 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 07 Nov 2026 09:14 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि सागर की पहली पत्नी से तलाक नहीं हुआ था। यह बात उससे छिपाई गई। आरोप है कि शादी की तैयारियों के नाम पर उससे दो लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये ऑनलाइन लिए गए। करीब सात लाख रुपये सागर और उसके परिजनों को दिए गए। 

विज्ञापन
agra gym trainer marriage fraud seven lakh first wife allegation
जिम में ट्रेनर है सागर - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

आगरा में हकीकत में घटी इस घटना की कहानी थोड़ी फिल्मी है। जिम ट्रेनर युवक ने पहले युवती को प्यार का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। फिर शादी के नाम पर सात लाख रुपये हड़प लिए। पहले से शादीशुदा जिम ट्रेनर ने शादी के सवा साल बाद ही उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

आठ लोगों पर केस दर्ज
कमला नगर में जिम ट्रेनर के संपर्क में आई युवती ने उस पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, कोर्ट मैरिज कर सात लाख रुपये हड़पने, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर कमला नगर थाने में जिम ट्रेनर और उसके परिवार के सात सदस्यों समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिम में हुई थी दोनों की मुलाकात
यमुना पार निवासी पीड़िता ने बताया कि मई 2022 में वह कमला नगर स्थित जिम में व्यायाम करने जाती थी। वहां उसकी मुलाकात सुभाष नगर, दिल्ली निवासी जिम ट्रेनर सागर हरजाई से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। सागर ने अपनी पहली पत्नी की वर्ष 2020 में मौत होने की बात बताई। वर्ष 2024 में वह उसे कमला नगर स्थित फ्लैट पर ले गया और शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन

दोनों की हुई थी कोर्ट मैरिज
आरोप है कि 10 जुलाई 2025 को सागर के पिता ने रिश्ता लेकर आने की बात कही। इसके बाद पांच फरवरी 2026 को दिल्ली में कोर्ट मैरिज हुई। 11 फरवरी को आगरा में शादी एडीएम कोर्ट में पंजीकृत कराई गई। 15 अप्रैल को दिल्ली में रिसेप्शन भी हुआ। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और शराब पिलाने का दबाव बनाया गया।

नहीं हुई था सागर का तलाक
पीड़िता ने बताया कि सागर की पहली पत्नी से तलाक नहीं हुआ था। यह बात उससे छिपाई गई। आरोप है कि शादी की तैयारियों के नाम पर उससे दो लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये ऑनलाइन लिए गए। करीब सात लाख रुपये सागर और उसके परिजनों को दिए गए। इसके बाद परिजन की सहमति से समाजिक रूप से जून माह में होटल में शादी का कार्यक्रम तय हुआ। 

तीसरी महिला ने भेजे फोटो और मैसेज
इसी बीच कमलानगर निवासी एक महिला ने उन्हें फोटो और संदेश भेजे। सागर से मंदिर में शादी का दावा किया। उन्हें जमकर गालियां दीं। उन्होंने सागर से विरोध किया तो 21 अप्रैल को मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। आठ अक्तूबर की रात गाली-गलौज और मारपीट के बाद नौ अक्तूबर को सागर घर छोड़कर चला गया। वह दूसरी महिला के साथ रह रहा है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed