प्रधानमंत्री आवास योजना : प्रदेश में छठवें स्थान पर ताजनगरी, अब तक 1981 मकान हुए तैयार
जिले में अब तक 60 फीसदी निर्माण का काम पूरा हो चुका है। वहीं जून की तुलना में जुलाई में आगरा की रैंकिंग चार पायदान बढ़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की सोमवार को जारी रैकिंग में प्रदेश आगरा में छठवें नंबर पर पहुंच गया है। जून की तुलना में चार पायदान की बढ़ोतरी हुई है। जून में 10वीं रैंक थी जो जुलाई में छठवीं हो गई। जिले में 3297 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष सोमवार तक 1981 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।
आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान से 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना शुरू की थी। तब उन्होंने 2022 तक हर बेघर को पक्का घर उपलब्ध कराने का दावा किया था। पिछले छह साल में करीब 28 हजार आवास बन चुके हैं। 2021 के लिए 3297 आवास का लक्ष्य हैं। जिसके सापेक्ष 1981 आवास बन चुके हैं। 60.08 फीसदी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
रैकिंग जारी होने के बाद सोमवार को ही 901 लाभार्थियों को तीसरी किश्त भी जारी हो गई। अब 1080 आवासों का निर्माण शेष है। प्रभारी जिलाधिकारी ए मनिकन्डन ने बताया कि रैकिंग में सुधार हुआ है। शेष आवासों को जल्द पूर्ण कराने के लिए सभी बीडीओ को निर्देशित किया है।
रैंक जिला लक्ष्य पूर्ण प्रतिशत
1 अयोध्या 11750 8343 71%
2 मुरादाबाद 4726 3251 68.79%
3 मैनपुरी 1711 1250 73.06%
4 जालौन 9642 6567 68.11 %
5 छत्रपति साहूजी नगर 514 11264 68.21 %
6 आगरा 3297 1981 60.08%
7 आंबेडकर नगर 14038 8383 59.72%
8 बहराइच 35417 20369 57.51%
9 फतेहपुर 18745 10567 56.37 %
10 बरेली 5037 2885 57.28 %
नरायच, शास्त्रीपुरम में खाली पड़े पांच हजार मकान
प्रधानमंत्री आवास योजना की रैंकिंग पर अफसर पीठ थपथपा रहे हैं, लेकिन शहर में दस साल से 5 हजार मकान बने खड़े रहे और अब जर्जर होकर ढहने की कगार पर भी आ गए हैं, लेकिन ये लोगों को आवंटित नहीं हो सके।
इनमें बेसिक सर्विसेज फॉर अर्बन पूअर योजना (बीएसयूपी) के तहत नरायच में 3560 और शास्त्रीपुरम में 1440 मकान बनाए गए थे। इनमें नरायच में बनाए गए भवन एकदम जर्जर हो चुके हैं और आईआईटी की टीम इनकी मजबूती पर सर्वे कर रही है। शास्त्रीपुरम में दो ब्लॉक में लोग रहने आए हैं, लेकिन वह जर्जर होने के कारण कभी छत गिर रही है तो कभी प्लास्टर टूट रहा है।