फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra got 26th ranking in development works in uttar pradesh

आगरा: चार महीने में 20 पायदान बढ़ी ताजनगरी में विकास कार्यों की रैकिंग, प्रदेश में 26वां स्थान

Thu, 02 Sep 2021 01:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Sep 2021 01:10 PM IST
सार

आगरा में चल रही 70 योजनाओं के मूल्यांकन के आधार पर प्रदेश में जिले का 26वां स्थान आया है। अप्रैल में 46वां स्थान था। लक्ष्य के सापेक्ष 100 फीसदी पीएम आवासों का निर्माण, मनरेगा में काम, ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण, पोषाहार वितरण, स्मार्ट सचिवालय के कार्यों से रैकिंग में उछाल आया है। 

विज्ञापन
agra got 26th ranking in development works in uttar pradesh
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में विकास कार्य भले ही सुस्त हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की रैकिंग में आगरा ने चार महीने में 20 पायदान की छलांग लगाई है। अप्रैल में प्रदेश में आगरा 46वें स्थान पर था, जो अगस्त में 26वें स्थान पर पहुंच गया है। 70 योजनाओं के मूल्यांकन के आधार पर शासन ने आगरा की रैकिंग व रिपोर्ट कार्ड जारी किया है।

विज्ञापन


प्रदेश में 75 जनपद हैं। 70 परियोजनाएं रैकिंग का आधार हैं। 30 योजनाएं ऐसी हैं जिनमें आगरा को ए श्रेणी मिली है। इनमें 80% से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। स्कूलों में रंगाई-पुताई, शौचालय व बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं विकसित करने के लिए 2300 विद्यालयों में ‘कायाकल्प’ हुआ है। 1700 से अधिक रूफ टॉप रेन वॉटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाए गए। 
विज्ञापन


इन योजनाओं से आया रैकिंग में उछाल
लक्ष्य के सापेक्ष 100 फीसदी पीएम आवासों का निर्माण, मनरेगा में काम, ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण, पोषाहार वितरण, स्मार्ट सचिवालय के कार्यों से आगरा की रैकिंग में जबर्दस्त उछाल आया है। खादी ग्रामद्योग, मत्स्य पालन, अल्पसंख्यक व समाज कल्याण जैसी 22 योजनाओं में आगरा को 50% से अधिक अंक और बी श्रेणी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 10 योजनाएं ऐसी हैं जिनमें 50 से कम और 25 से अधिक अंक मिले हैं। इन्हें सी श्रेणी में रखा गया है। सहकारिता, पशुपालन सहित आठ योजनाएं ऐसी हैं जिनमें आगरा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इन आठ योजनाओं में डी श्रेणी और 25 से कम अंक आगरा को मिले हैं।

टॉप-10 रैकिंग में आने का लक्ष्य
मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन ने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि अगले दो महीने में आगरा टॉप-10 रैकिंग में आए। चार महीने में अच्छा काम हुआ है। जिन योजनाओं में कम अंक मिले हैं, उनमें सितंबर की रैकिंग में सुधार करेंगे। कायाकल्प, पीएम आवास, वॉटर हार्वेस्टिंग, स्वास्थ्य योजनाओं में अच्छे काम से रैकिंग में बढ़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed