फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra girl prachi got selected in first attempt in upsc

UPSC RESULT: प्राची ने पहले ही प्रयास में फहराया परचम

Wed, 31 May 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 31 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
agra girl prachi got selected in first attempt in upsc
प्राची सिंह - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव राम सिंह की बेटी प्राची सिंह ने पहले प्रयास में ही यूपीएससी (यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन) में परचम फहराया है। 25 वर्ष की आयु में वह आईएएस बन गई हैं। उनकी रैंक 154 है। 
विज्ञापन


राम सिंह गौतम फतेहपुर के मूल निवासी हैं। करीब साढ़े तीन वर्ष (27 जनवरी 2017) तक वह आगरा में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात रहे। परिवार अभी भी यहीं है। उन्होंने बताया कि प्राची शुरू से पढ़ने में तेज रही हैं। 
विज्ञापन


10वीं आईसीएसई बोर्ड से 86 फीसदी अंकों के साथ, 12 वीं मथुरा से 85 फीसदी अंकों के साथ किया। एलएलबी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से और एलएलएम भोपाल के एनएलआईयू से किया। दोनों में सेकेंड टॉपर रहीं। एलएलएम के दौरान ही नेट, जेआरएफ उत्तीर्ण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राची आईएएस बनना चाहती थीं। वह 12 से 13 घंटे पढ़ती थीं। राम सिंह ने बताया कि सेंटर फॉर एंबीशन से प्राची को काफी मदद मिली। इसके डायरेक्टर अमित सिंह ने नोट्स उपलब्ध कराने के साथ प्राची का मार्गदर्शन भी किया। प्राची की मां ऊषा सिंह तीन विषयों में एमए हैं। छोटा भाई यशोवर्धन सेंट पीटर्स कालेज में कक्षा 12 में पढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed