{"_id":"5e3e9d498ebc3ee5f668d8d2","slug":"agra-fort-to-tanakpur-via-kasganj-express-will-start-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा फोर्ट-टनकपुर के बीच वाया कासगंज दौड़ेगी एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा फोर्ट-टनकपुर के बीच वाया कासगंज दौड़ेगी एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव
Sun, 09 Feb 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही आगरा-कासगंज के रेल यात्रियों को सौगात मिल सकती है। इज्जतनगर रेल मंडल ने आगरा फोर्ट-टनकपुर वाया कासगंज ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पूर्णागिरी मेले से पूर्व यह ट्रेन चलने लगेगी।
टनकपुर से दिल्ली के सिंगरौली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने के बाद अब वाया कासगंज आगरा तक ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। मंडल रेल प्रशासन ने रेलवे बोर्ड को यह प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव में संस्तुति की गई है कि एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन चलाई जाए।
इस प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया है कि ट्रेन में एक एसी द्वितीय, दो एसी तृतीय एवं आठ स्लीपर और चार साधार कोच होंगे। यह ट्रेन आगरा फोर्ट से पहले तो बरेली तक दौड़ेगी। यहां से नंबर बदलकर बरेली से टनकपुर तक दौड़ाई जाएगी।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी सहूलियत
यह ट्रेन चलने से पूर्णागिरि मेले को प्रति वर्ष जाने वाले श्रद्धालुओं एवं कासगंज, आगरा के यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। बता दें कि पूर्णागिरि मेले में सबसे अधिक श्रद्धालु हाथरस, कासगंज, आगरा, मथुरा, बदायूं, बरेली जनपद से पहुंचते हैं। इसलिए कासगंज बदायूं के बीच इस ट्रेन का स्टॉपेज भी रहेगा।
एक्सप्रेस ट्रेन को सहमति मिलने के अलावा कासगंज-बरेली के लिए डेमू दौड़ने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इज्जतनगर मंडल कासगंज को उम्मीद है कि शीघ्र ही डेमू के संबंध में समय सारिणी मिल सकती है।
इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि आगरा फोर्ट से टनकपुर तक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद इस रूट पर ट्रेन चलाई जाएगी।