फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra-Fort-Lucknow Intercity will reach Lucknow via Mathura-Kasganj-Shahjahanpur from April 2.

Agra News: आगरा-फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी 2 अप्रैल से मथुरा-कासगंज-शाहजहांपुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी

Sun, 22 Mar 2026 02:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Agra-Fort-Lucknow Intercity will reach Lucknow via Mathura-Kasganj-Shahjahanpur from April 2.
आगरा। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में कानपुर–लखनऊ रेलखंड पर पुल संख्या 110 के पास स्लीपर बिछाने के लिए 01 अप्रैल से 14 मई तक मेगा ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते आगरा से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनों को रदद किया गया है। 2 अप्रैल से आगरा-फोर्ट लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन भी मथुरा-कासगंज मार्ग से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन संख्या 12180 आगरा फोर्ट–लखनऊ इंटरसिटी 2 अप्रैल से 13 मई तक अपने निर्धारित मार्ग आगरा फोर्ट–टूंडला–कानपुर सेंट्रल–लखनऊ के बजाय आगरा फोर्ट–मथुरा–कासगंज–शाहजहांपुर–लखनऊ मार्ग से चलाई जाएगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 13168 आगरा कैंट–कोलकाता एक्सप्रेस 04, 11, 18, 25 अप्रैल व 02, 09 मई को कानपुर सेंट्रल के बाद लखनऊ की जगह प्रयागराज–पं. दीन दयाल उपाध्याय मार्ग से चलाई जाएगी। वहीं, झांसी–लखनऊ मेमू ट्रेन संख्या (64701-64702), कानपुर–रायबरेली पैसेंजर ट्रेन संख्या (54153-54154), लखनऊ–कासगंज पैसेंजर ट्रेन संख्या (55345-55346), लखनऊ–कानपुर मेमू ट्रेन संख्या (64203-64212-64214) समेत कुल 18 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी। वहीं पुणे–लखनऊ एक्सप्रेस (12103) व लोकमान्य तिलक–लखनऊ एक्सप्रेस (22121) को 07, 14, 21, 28 अप्रैल व 05, 12 मई को कानपुर सेंट्रल तक ही चलाया जाएगा। वापसी में यहीं से संचालित होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed