फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Fort-Lucknow Intercity and Ajmer-Sealdah Express canceled from December 16

आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी और अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस 16 दिसंबर से निरस्त

Sat, 12 Dec 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Agra Fort-Lucknow Intercity and Ajmer-Sealdah Express canceled from December 16
लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

घने कोहरे से पहले ही रेलवे ने स्पेशल यात्री ट्रेनों को निरस्त करना शुरू कर दिया है। 16 दिसंबर से आगरा-लखनऊ इंटरसिटी और अजमेर सियालदाह स्पेशल ट्रेनें 31 जनवरी 2021 तक निरस्त रहेंगी। ये ट्रेनें अभी कुछ दिन पहले ही चलना शुरू ही हुईं थीं। 

विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण 12 स्पेशल यात्री ट्रेनों के निरस्त की गईं हैं। इनमें (02179) लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटरसिटी, (02180) व आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी 16 दिसंबर से संचालित नहीं होगी। 
विज्ञापन



इसी तरह (0298) अजमेर सियालदाह 16 दिसंबर से निरस्त रहेगी, वहीं सियालदाह से अजमेर को चलने वाली यह ट्रेन 17 दिसंबर से एक फरवरी 2021 तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा आठ अन्य गाड़ियां दूसरे मंडलों में ठहराव वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ इंटरसिटी और अजमेर सियालदाह स्पेशल ट्रेनें प्रतिदिन आगरा होकर अपने गंतव्यों तक जाती थीं। लखनऊ इंटरसिटी के बंद होने से आगरा से फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, कानपुर, लखनऊ जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed