फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Flooded After Heavy Rain as Choked Drains Submerge Roads and Homes

आगरा में आफत की बारिश: चोक नालों से सड़कें डूबीं, घरों में भर गया पानी; मेयर के आवास का भी हुआ बुरा हाल

Wed, 03 Jun 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 10:23 AM IST
सार

आगरा में भारी बारिश के बाद चोक नालों की वजह से 80 से ज्यादा सड़कें और कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं, जिससे घरों और दुकानों में पानी भर गया। नगर निगम ने 38 स्थानों पर पंप लगाकर पानी निकालने की कोशिश की, लेकिन शहर में जलभराव की स्थिति गंभीर बनी रही।

विज्ञापन
Agra Flooded After Heavy Rain as Choked Drains Submerge Roads and Homes
बारिश के बाद हुआ जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बारिश ने पांच दिन में तीन बार नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी, लेकिन निगम का ढर्रा नहीं बदला। सोमवार रात हुई बारिश ने शहर में 80 से ज्यादा सड़कों को नहरों में तब्दील कर दिया तो कॉलोनियों को तलैया में बदल दिया। सड़कों, पार्कों के साथ घरों और दुकानों में पानी भर गया। दो से चार फीट तक पानी सड़कों और घरों में जमा हो जाने से मंगलवार को पूरे दिन दुकानदार और लोग इसे निकालने में व्यस्त रहे। चोक पड़े नालों से निकला गंदा पानी और सिल्ट घरों और सड़कों में जमा हो गई। पानी निकालने के लिए 38 पंप नगर निगम को लगाने पड़े, लेकिन जलभराव दूर नहीं हो पाया।
विज्ञापन


 

रात दो बजे के बाद हुई बारिश से पूरे शहर में हाईवे से लेकर गलियों तक में जलभराव हो गया। लोग सुबह उठे तो घर में पानी भरा देखकर चौंक गए। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानाें का रुख किया तो वहां कीचड़ और गंदगी भरी पड़ी थी और सामान पानी में उतराता मिला। मंटोला, काजीपाड़ा नाला चोक होने से बिजलीघर चौराहे पर पांच फीट पानी भर गया, वहीं काजीपाड़ा में सभी जूता फैक्टरियां पानी में डूब जाने से इनमें रखा लेदर और कपड़ा खराब हो गया। जगदीशपुरा में आंबेडकर वाटिका के पीछे नाला उफनाया जिससे आसपास की गलियों में जलभराव के साथ सिल्ट जमा हो गई। यही हाल पंचकुइयां से अशोक नगर रोड का रहा, जहां एक फुट तक सिल्ट सड़कों पर भर जाने से दलदल हो गया। यहां लोग सिल्ट के बीच से निकले तो फिसलकर गिर गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर के घर के पास भरा पानी
वीआईपी रोड पर एयरपोर्ट गेट से लेकर आगरा कैंट तक पुल तक करीब दो-दो फीट पानी भरा रहा। आवास विकास काॅलोनी सेक्टर 16 मे मेयर के घर के पास सड़क पानी में दोपहर तक डूबी रही। पार्षद सुषमा जैन ने बताया कि आवास विकास काॅलोनी सेक्टर-9 पार्क दीवार की जलभराव की वजह से ढह गई। यहां जैन मंदिर वाली रोड से लेकर कैलाशपुरी तक पानी ही पानी नजर आया। बल्केश्वर, लंगड़े की चौकी, जीवनी मंडी, रोशन मोहल्ला, शमसाबाद रोड, केदार नगर, शंकरगढ़ की पुलिया, साकेत काॅलोनी, शास्त्रीपुरम, आईएसबीटी, हाईवे, दयालबाग, यमुना किनारा आदि सड़कें तालाब बन गईं। प्रकाश नगर पुलिया, शास्त्रीपुरम, शिवनगर, भीमनगर, बूढ़ी का नगला, शारदा विहार, टेढ़ी बगिया 100 फुटा रोड, उखर्रा, सोहल्ला में पानी भरा रहा, जिसके लिए पंप लगाया गया।
 
विज्ञापन

मेट्रो के कारण हाईवे पर भरा पानी
यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के काम के कारण सुल्तानगंज पुलिया से लेकर गुरु का ताल तक जलभराव हो गया। आईएसबीटी से डीवीवीएनएल के सामने तक हाईवे और सर्विस लेन पानी में डूबे रहे। दरअसल, एनएचएआई ने नालों की सफाई नहीं कराई और मेट्रो ने निर्माण के दौरान पानी निकलने के रास्ते में कंक्रीट और मिट्टी भर दी। हाईवे के सर्विस लेन पर सुल्तानगंज पुलिया, कौशलपुर और लंगड़े की चौकी पर जलभराव ने लोगों को परेशान कर दिया। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ है। पानी निकालने के लिए पंपसेट लगाए गए हैं। निगम की टीमें काम कर रही हैं। जल निकासी के लिए सभी संसाधन लगाए गए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed