फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra filed case against schools for fraud

कानून के शिकंजे में आगरा के मिशनरीज स्कूल, इन पर दर्ज हुआ करोड़ा रुपये हड़पने का केस

Thu, 29 Mar 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 29 Mar 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
agra filed case against schools for fraud
fraud shimla
गाजियाबाद के रहने वाले ईसाई धर्मगुरु बेनरेवल विजय के राबिंसन ने आगरा के थाना हरीपर्वत में मिशनरीज स्कूल संचालकों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की संगीन धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी संस्था बनाकर स्कूलों की करोड़ों की फीस उसके खाते में ट्रांसफर की। इसके बाद धनराशि का इस्तेमाल निजी स्वार्थ के लिए किया।

एफआईआर कोर्ट के आदेश पर लिखी गई है। आरोप है कि  मिशनरीज की 1983 से पहले से चली आ रही संस्थाओं के रिकार्ड नष्ट कर दिए गए। 

agra filed case against schools for fraud
rupees note
इसके बाद आगरा में हरीपर्वत स्थित चिट फंड रजिस्ट्रार दफ्तर में फर्जी दस्तावेज के जरिए नई संस्था का रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसका नाम है द डायोसिएशन एजूकेशन बोर्ड आफ द डायोसिस काउंसिल आफ द डायोसिस आफ आगरा। इस संस्था ने आगरा, मेरठ, कानपुर और नैनीताल के कई स्कूलों को मान्यता दी। 

ये हैं स्कूलों सेंट जोर्जेज स्कूल आगरा के सेंट पॉल स्कूल, सेंट पॉल चर्च स्कूल, मेरठ के सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल और सेंट जोंस हायर सेकेंड्री स्कूल,  नैनीताल का आल सेंट स्कूल और कानपुर का बिशप बेस्ट कोर्ट स्कूल। 

इस जालसाजी का मास्टरमाइंड आगरा के प्रेम प्रकाश हाबिल को बताया गया है। उसे संस्था द डायोसिएशन एजुकेशन बोर्ड आफ द डायोसिस काउंसिल आफ द डायोसिस आफ आगरा का चेयरमैन बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी इस्तेमाल किया

आरोप है कि  इस संस्था के कई नाम से बैंक खाते खुलवाए गए। ये हैं आगरा डायसियेशन, आगरा डासियेशन ट्रस, एसोसिएशन एंड डायसियेशन एजूकेशन बोर्ड।

स्कूलों से छात्र-छात्राओं की फीस इन खातों में जमा कराई जाती रही। खेल कई सालों से चल रहा है। बाद में फीस निकालकर निजी इस्तेमाल में ली गई।

इंस्पेक्टर हरीपर्वत थाना का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस दर्ज
बिशप हाउस, चर्च रोड, आगरा के प्रेम प्रकाश हाबिल।
सेंट जार्जेज कॉलेज, बालूगंज आगरा के प्राचार्य सुशील जैम्स जरमाया
ऑल सेंट कालेज, नैनीताल की किरन जरमाया।
बिशप हाउस चर्च रोड, आगरा निवासी राजीव चंद।
आगरा के ही रहने वाले अनुग्रह डीन और बी. बारवेल।
सेंट पॉल स्कूल मुरादाबाद के एरियल कुलभूषण।
सेंट पॉल स्कूल, मेरठ छावनी की चंद्रलेखा जैन।
होली ट्रिनिटी स्कूल, स्टेशन रोड, गाजियाबाद की आशा डेनियल।
बिशप वेस्ट फोर्ट कालेज, कानपुर की अर्पिता लॉरेंस।
चर्च रोड, सिविल लाइंस, आगरा के डेनियल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed