{"_id":"68e09b2430713cb6e8008adb","slug":"agra-fatehabad-road-accident-couple-killed-two-injured-in-canter-eeco-car-collision-2025-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर दर्दनाक हादसा...कैंटर से टकराई कार, दंपती की मौत; दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर दर्दनाक हादसा...कैंटर से टकराई कार, दंपती की मौत; दो लोग घायल
Sat, 04 Oct 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Oct 2025 09:27 AM IST
सार
आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर वाजिदपुर के पास कैंटर और ईको कार भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर हुआ हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर वाजिदपुर के पास शुक्रवार रात को कैंटर और ईको कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दंपती की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के फोन से परिजन को जानकारी दी। घायलों के सीएचसी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद परिजन ने घायलों को बेहता इलाज के लिए सुल्तानगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उनका इलाज चल रहा है।
घटना रात करीब 12:30 है। बुलंदशहर खुर्जा के गांव ढांकर से चार लोग ईको कार से राजखेड़ा के गांव काटरपुरा जा रहे थे। ईको में चार लोग सवार थे। इनकी कार जब फतेहाबाद रोड पर वाजिदपुर के पास पहुंची तो सामने से आगरा की ओर पेठा भरी कैंटर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए।
कैंटर चालक परिचालक मौके से भाग गए। हादसे में ईको सवार चारों लोग बुरी तरह फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। इनमें से बुलंदशहर खुर्जा के ढांकर गांव निवासी सुभाष (40) और उसकी पत्नी रेखा (35) की मौके पर ही मौत हो गई। सुभाष का भाई सूरज और साला सुभाष उर्फ मोटा निवासी छर्रा अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों के फोन से परिजन को सूचना दी। घायलों को अस्पताल भेज दिया। और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सुभाष मजदूरी करता था। उसके चाचा राकेश ने बताया कि सुभाष गांव ढांकर से शुक्रवार को शाम करीब सात बजे पत्नी रेखा, भाई सूरज और साला सुभाष के साथ ईको कार से बहन कुंती के ससुराल राजेखेड़ा के गांव काटरपुरा के लिए निकला था।
पिछले कई दिनों से सुभाष के पिता वीर सिंह कुंती के पास रह रहे थे। उनकी तबियत खराब हो गई थी। इसलिए सुभाष उन्हें दवा आगरा दिलवाकर साथ लेने के लिए आ रहा था। लेकिन रात को कुंती के फोन पर पुलिस से हादसे की सूचना मिली। कुंती ने राकेश को फोन कर बताया कि आगरा फतेहाबाद रोड एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद परिजन आगरा पहुंचे।
घायल आईसीयू में भर्ती
सुभाष के चाचा राकेश ने बताया कि दुर्घटना में घायल सूरज और सुभाष उर्फ मोटा को सुल्तागंज की पुलिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। हालत में कोई सुधार नहीं है।