फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra farmer committed suicide

आगराः आलू की फसल खराब होने के सदमे में एक और किसान ने दी जान

Sat, 03 Mar 2018 11:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला इरादतनगर (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला इरादतनगर (आगरा) Updated Sat, 03 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
agra farmer committed suicide
suicide
आगरा के ग्राम बसई खुर्द में शुक्रवार रात खेत पर किसान मलखान सिंह ने कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों का कहना है कि आलू की फसल खराब होने से वह सदमे में थे। 
विज्ञापन


गांव बसई खुर्द निवासी मलखान सिंह (42) पुत्र घूरेलाल त्यागी अविवाहित थे। उनका छोटा भाई पवन कुमार है, उन पर 16 बीघा खेत हैं। उन्होंने आलू की फसल की थी। 
विज्ञापन


परिवारीजनों ने बताया कि 6.5 लाख रुपये फसल पर खर्च हो चुका है। कर्जा लेकर रकम जुटाई थी। खेतों में कई दिन से आलू की खोदाई का काम चल रहा है। 

तीन बीघा खेत की खोदाई में 16 पैकेट आलू निकला था। बाकी खराब हो गया। 270 से 300 पैकेट आलू निकलने चाहिए थे। फसल खराब होने पर मलखान सिंह परेशान हो गया। शुक्रवार रात को आठ बजे मलखान भोजन करने के बाद निकला था। 

मलखान ने रात नौ बजे भाई से फोन पर बात की। भाई से कहा कि ट्रैक्टर नहीं बेचा होता तो शायद यह स्थिति नहीं होती। अब तो फसल खराब हो गई। वह कैसे कर्र्ज चुकाएंगे?। भाई ने आराम करने के लिए बोल दिया। 

शनिवार सुबह भतीजा आर्यन खेत पर चाय देने गया। ट्यूबवेल के पास मलखान सिंह की लाश मिली। हाथ के पास तमंचा था। कनपटी से खून निकला था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटना से परिवारीजन भी आ गए। 

आलू की फसल खराब होने से मलखान सिंह बुरी तरह से सदमे में आ गया था। उन्हें उम्मीद थी कि फसल अच्छी होगी। इससे न सिर्फ कर्ज चुक जाएगा। मगर, ऐसा नहीं हो सका। इससे लागत तक नहीं निकल पा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed