फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra emerged as the overall winner in the arm wrestling competition.

Agra News: पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में आगरा बना ओवरऑल विजेता

Tue, 06 Jan 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Agra emerged as the overall winner in the arm wrestling competition.
पंजा कुश्ती
आगरा। आगरा पब्लिक स्कूल के मैदान पर 17वीं उत्तर प्रदेश पंजा कुश्ती (आर्म रेसलिंग) चैंपियनशिप में मेजबान आगरा की टीम ओवरऑल विजेता बनी। टीम ने कुल 358 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

आगरा की टीम ने कुल 27 स्वर्ण, 16 रजत और 4 कांस्य पदक जीते। आजमगढ़ की टीम ने 10 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक के साथ 154 अंक हासिल किए। वहीं, तीसरे स्थान पर रही संभल की टीम ने 10 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में आगरा के हिमांशु ने प्रथम स्थान पाकर चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीता। आगरा के देव कुमार दूसरे और भोपाल कुरैशी तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में आगरा की निक्की प्रथम, आगरा की कविता द्वितीय और फिरोजाबाद की ऋषिका तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा मंडल पंजा कुश्ती के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित ने विजेता खिलाड़ियों में प्रथम को 5100 रुपये द्वितीय का 3100 रुपये और तृतीय को 2100 रुपये प्रदान किए। महिला वर्ग के तीनों खिलाड़ियों को आयोजन समिति की ओर से प्रथम को 3100 रुपये, द्वितीय को 2100 रुपये और तृतीय को 1100 रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed