{"_id":"a4c38e7e2db172f3bb72a1d32f9f9e52","slug":"agra-dominated-freestyle-swimming-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री स्टाइल तैराकी में आगरा का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री स्टाइल तैराकी में आगरा का दबदबा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Jun 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अंतर्जनपदीय पुलिस तैराकी एवं क्रांस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुुवार को हुआ। पहले दिन तैराकी में आगरा जिले के पुलिस खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में आगरा के खिलाड़ी प्रथम रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी उदयशंकर जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन 50 और 100मीटर फ्री स्टाइल तैराकी की हीट हुईं। इनका फाइनल 20 जून को होगा। 19 जून को क्रास कंट्री प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के पहले दिन 200 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में आगरा के अक्षय कुमार प्रथम, मैनपुरी के रामवीर सिंह द्वितीय, आगरा के सुशील कुमार तृतीय रहे। 400 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में आगरा के प्रेम सिंह प्रथम, मैनपुरी के रामवीर द्वितीय, आगरा के सुशील कुमार तृतीय रहे। 800 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में आगरा के सतेंद्र सिंह प्रथम, आगरा के ही सुशील कुमार द्वितीय और मैनपुरी के कौशलेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में मैनपुरी के मनोज कुमार ने प्रथम, आगरा के सुशील कुमार ने द्वितीय और आगरा के ही प्रेम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक चंद्रपाल शर्मा और पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा लक्ष्मी सिंह द्वारा किया जाएगा।